फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: नूतन की फिल्मों के रीमेक पर ये बोलीं मोहनीश की बिटिया, सलमान को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 20 Mar 2019 07:30 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रनूतन बहल - फोटो : file photo
दो साल पहले एक फ्रूट जूस के विज्ञापन में दिखीं प्रनूतन में लोगों को उनकी दादी नूतन की छवि दिखती है। अपनी पहचान छुपाने के लिए बिना सर नेम के प्रनूतन ने यशराज फिल्म्स से लेकर तमाम बड़े प्रोडक्शन हाउसों में ऑडीशन दिए। अब वह सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नोटबुक से बड़े परदे पर कदम रखने जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
pranutan bahl - फोटो : file photo
चालीस के दशक की मशहूर अदाकारा रतन बाई की आप पांचवी पीढ़ी हैं, शोभना समर्थ, नूतन, मोहनीश बहल और अब आप, दबाव महसूस होता है इस विरासत का?

मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता, ये तो मेरी ज़िंम्मेदारी है। जब भी आप इसे दबाव की तरह सोचते हैं, आपके जेहन में नकारात्मक खयाल आने लगते हैं। पर जब मैं इसे एक ज़िम्मेदारी की तरह सोचती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे एक मौका मिला है, मैं पूरी मेहनत करूंगी और खुद को साबित करूंगी। मुझे मेरी कला में निपुण होना ही पड़ेगा। मुखर्जी-समर्थ परिवार में जन्म को मैं अपना सौभाग्य मानती हूं।
 
विज्ञापन

3 of 6
pranutan bahl - फोटो : file photo
आपने तो वकालत की पढ़ाई की है। एक वकील को एक्टिंग करने की कैसे सूझी? 

मैं वकालत को कभी अपना करियर नहीं बनाना चाहती थी। मैं हमेशा से ही एक एक्टर बनना चाहती थी लेकिन यह भी नहीं चाहती थी कि मेरी पढ़ाई बीच में रुक जाए। मैंने पूरी मेहनत से पढ़ाई की और अब अपने मन का काम कर रही हूं। पढ़ाई कभी जाया नहीं होती, जीवन में काम आती ही है।

4 of 6
mohnish bahl pranutan - फोटो : file photo
सलमान खान ने आपके पिता मोहनीश बहल की भी बहुत मदद की और अब वो आपको लॉन्च कर हैं,  सलमान खान एक्टर तो सुपरहिट हैं ही, इंसान कैसे हैं? 

वह बहुत ही निष्ठावान इंसान हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि लोगों की इज्जत करनी चाहिए और सबके साथ दरियादिली का स्वभाव रखना चाहिए। वह बहुत ही बड़े दिलवाले हैं। मैं भी उनके इस गुण को अपने अंदर लाना चाहूंगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
pranutan bahl - फोटो : file photo
जब पहली बार आपने खुद को मॉनीटर पर देखा था, तो कैसा अनुभव था वह? 

शॉट देखने के बाद मैं भागकर कैमरे के पास रखे मॉनीटर के पास गई। अपना शॉट रिवाइंड कर देखा तो मेरे भीतर जो हो रहा था, उसे बताना मुश्किल है। मैं सोचने लगी, इसे अपनी ही नजरों से कैसे छुपाऊं। मुझे अपना वह शॉट अच्छा नहीं लग रहा था। मैं रीटेक करना चाहती थी लेकिन सबको वह अच्छा लग रहा था। मैंने सुन रखा था कि शॉट ओके है या नहीं ये एक अच्छे अभिनेता को निर्देशक के फैसले पर छोड़ देना चाहिए। मैंने भी वैसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pranutan - फोटो : file photo
अपनी दादी नूतन की कोई ऐसी फिल्म जो दोबारा बने और आप उसमें उनका किरदार निभाना चाहें? 

नहीं, मैं नहीं चाहती कि उनकी कोई भी फिल्म दोबारा बनें। नूतन जी की फिल्में किसी ग्रंथ से कम नहीं हैं। नई अभिनेत्रियां उनकी फिल्मों से भाव प्रकट करना सीखती हैं। मेरे हिसाब से तो उनको  छूना भी नहीं चाहिए। उनकी फिल्मों में मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म बंदिनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें