फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद भी फिल्मों को लेकर काफी सिलेक्टिव हैं कीर्ति कुल्हारी

Sat, 23 Mar 2019 06:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
'इंदु सरकार' फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव नजर आती हैं। फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग कम ही जानते हैं। इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि बतौर एक्टर आप अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक से दूर नहीं रख सकते और यह आसान भी नहीं होता है लेकिन मैं ऐसा करने की कोशिश करती हूं और काफी हद तक कामयाब भी हूं।
विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन मैं सच में मिलनसार नहीं हूं: एक अंग्रेजी अखबार से खास बातचीत में कीर्ति ने बताया कि बचपन में उन्हें लगता था कि वो काफी मिलनसार हैं और हर कोई उनका बेस्ट फ्रेंड है लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो ऐसी नहीं हैं। कीर्ति ने कहा-  मैं काफी सोशल हूं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मैं चाहती हूं कि मेरे आसपास कोई न हो हालांकि हमारा काम ऐसा है कि हर वक्त कोई न कोई हमारे आसपास रहता ही है।
विज्ञापन

3 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
जब काम नहीं करती तो क्या करती हैं?
कीर्ति कहती हैं कि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि लोग सेलेब्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटिड होते हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। जब मैं काम नहीं कर रही होती हूं तो मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरी पर्सनल लाइफ सिर्फ मुझ तक ही सीमित रहे।

4 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
पति से करती हूं हर बार शेयर: बातें शेयर करने के सवाल पर कीर्ति कहती हैं कि बातें शेयर करने के लिए मेरे पास मेरे अपने लोग हैं जैसें मेरे पति (साहिल सहगल)। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि बाहर जाकर मुझे किसी से कोई बात करने के जरूरत है। इसलिए सिर्फ काम की बात करने के लिए मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं जो सभी को जानना भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के लिए हैं काफी सिलेक्टिव:
अपने एक्टिंग करियर के बारे में कीर्ति कहती हैं कि वो किसी भी फिल्म को काफी सोचने के बाद ही हां बोलती हैं और ऐसा शुरू से रहा है। वो कहती हैं कि सफलता मिलने के बाद भी वो हमेशा ही काफी सोच समझ कर फिल्म चुनती हैं। वो ऐसा नहीं मानतीं कि मेरा वक्त चल रहा है तो हर प्रोजेक्ट को हां कर दिया जाए।
बता दें कि कीर्ति  शैतान (2011), पिंक (2016), इंदु सरकार (2017), ब्लैकमेल (2018) और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें