फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर होने के 2 दिन बाद ही प्रिया प्रकाश के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आरोप जान हैरान होंगे फैंस

Wed, 14 Feb 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश
रातों-रात छोटे से वीडियो से पॉपुलर होने वाली प्रिया प्रकाश के सामने एक मुसीबत आ खड़ी हुई है। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया प्रकाश
शिकायत के अनुसार, 'Manikya Malaraya Poovi' गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है। बता दें कि दो दिन पहले प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो आंख मारती नजर आ रही थीं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो रातों-रात पूरे इंडिया की धड़कन बन गईं। हैदराबाद के एक शख्स ने फेसबुक लाइव में बताया कि लड़की के एक्सप्रेशन गाने के लिरिक्स की बेइज्जती कर रहे हैं। इस शख्स का नाम अदनान कमर है।

 

4 of 5
प्रिया प्रकाश
अदनान ने गाने का इंग्लिश ट्रांसलेशन भी शेयर किया। मुस्लिम समुदाय को प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और गाने के लिरिक्स को लेकर आपत्ति है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा FIR लिखवाने वाले शख्स मोहम्मद अब्दुल ने कहा कि उन्हें प्रिया प्रकाश के फिल्मों में काम करने से कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया प्रकाश
फिल्म के इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। इसके अलावा कल यानी 13 फरवरी को फिल्म 'ओरू अदार लव' का एक टीजर लॉन्च हुआ है। इसमें भी प्रिया प्रकाश ने अपनी अदाओं से करोड़ों दिलों को जीत लिया है। फिल्म के इस टीजर को यूट्यूब पर 12 घंटे में 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें