फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस 2021: करीना कपूर खान ने बताया अपना दर्द, कहा- दूसरे बच्चे के बाद एक्सरसाइज है मुश्किल

Mon, 21 Jun 2021 07:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक समय था जब करीना कपूर खान बिल्कुल साइज जीरो हो गई थीं। आज 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। फिल्मी जगत की कई ऐसी अभिनेत्रियां है जो अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। जिसमें करीना के अलावा मलाइका, कटरीना, शिल्पा सहित कई अभिनेत्रियां शामिल हैं। आज इस खास मौके पर इन कलाकारों ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की और संदेश दिया। करीना ने योग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की लेकिन इसी के साथ उन्होंने बताया कि दूसरा बच्चा होने के बाद योग करना उनके लिए कितना मुश्किल हो गया है।

करीना ने बयां किया दर्द

करीना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, जिसमें वो आसन कर रही हैं। लेकिन ये आसन करना करीना के लिए कितना मुश्किल रहा इसकी भी उन्होंने जानकारी दी। योगासन की मुद्रा में खड़ी करीना कपूर खान ने अपनी तस्वीर में कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरे लिए योग का सफर साल 2006 में शुरू हुआ था जब मैंने टशन और जब वी मेट साइन की थी। ये बहुत शानदार था,जिसने मुझे फिट और मजबूत बनाया। लेकिन अब दो बच्चें होने और चार महीने के बाद लौटने की वजह से मुझे बहुत अधिक दर्द हो रहा है लेकिन आज मैं धीरे-धीरे इसकी ओर लौट रही हूं। मेरे योग का समय सिर्फ मेरा है। नियमित होना इसकी कुंजी है। इसलिए करते रहिए। इसी नोट पर मैं एक बिल्ली की तरह स्ट्रेच करने जा रही हूं और उम्मीद करती हूं आप सब भी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
सैफ अली खान और तैमूर ने भी किया व्यायाम

करीना के अलावा उनके बेटे और अभिनेता सैफ अली खान ने भी योग दिवस के मौके पर एक्सरसाइज की, जिसकी तस्वीर इस अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'अंतराष्ट्रीय योग दिवस को फॉलो करते हुए मेरे पति और मेरा बेटा। हम हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं क्योंकि प्रेरणा घर से ही शुरू होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
एक समय पर करीना ने किया था साइज जीरो

करीना कपूर खान ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी लाखों लोगो को प्रेरित किया है। एक समय था जब फिल्म टशन के लिए इस अभिनेत्री ने साइज जीरो कर लिया था। करीना के अलावा बॉलीवुड की कोई अभिनेत्री ऐसी नहीं हैं जिसका साइज जीरो फिगर हो। उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट अभिनेत्री माना जाता था। यहां तक कि जब करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था उसके बाद भी करीना ने नियमित रूप से व्यायाम करके अपना वजन घटा लिया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
फरवरी में करीना बनी थी मां

करीना कपूर खान ने इस साल फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। करीना अपनी गर्भावस्था में भी सक्रिय रहीं हैं और उन्होंने जमकर काम किया। करीना और सैफ ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खुशी को साझा किया था। सैफ ने एक बयान में कहा था, 'हमें लड़का हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। सभी के इतने प्यार और सहयोग के लिए आपका शुक्रिया। हम आपको बता दे कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर सोशल मीडिया स्टार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बच्चे को रखा कैमरा से दूर

करीना और सैफ ने अब तक अपने दूसरे बेटे को मीडिया कैमरा से दूर रखा है। दरअसल जब तैमूर अली खान पैदा हुए थे तभी से लेकर वो सोशल मीडिया पर छा गए थे। जहां भी वो बाहर निकलते तुरंत ही मीडिया से घिर जाते। इस वजह से करीना और सैफ काफी परेशान भी हुए। जिसका जिक्र मीडिया बातचीत में कई दफा करीना ने खुद भी किया। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से ही दूर रखा है। करीना अगर अपने बेटे की  तस्वीर साझा भी करती हैं तो वो इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनके बेटे की शक्ल न दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें