सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 42 की उम्र में ऐसी फिट दिखती हैं कि कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं तभी तो अक्सर योग या जिम करते हुए नजर आती हैं। सुष्मिता समय-समय पर सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन ने हाल के दिनों में शीर्षासन, पुशअप, क्रंचेज जैसे कई एक्सरसाइज के वीडियोज शेयर किए हैं।