फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2020: शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर तक, योग के सहारे खुद को फिट रखती हैं ये छह अभिनेत्रियां

Sun, 21 Jun 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
पूरी दुनिया आज विश्व योग दिवस मना रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार खुले आसमान की जगह घर पर ही योग करने का कार्यक्रम है। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस का शुरुआत हुई थी। बॉलीवुड में भी योग को लेकर काफी क्रेज है। खासकर अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और इसके लिए वो प्रतिदिन योग का सहारा लेती हैं। चलिए आज आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो शिल्पा शेट्टी का आता है। उन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि मानो उनकी उम्र थम सी गई हो। अक्सर शिल्पा अपने परिवार के साथ योग करती हुई तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। उनसे प्रेरणा लेकर कई और फिल्मी हस्तियों ने योग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को कई लोग फिटनेस क्वीन बुलाते हैं। उम्र को मात देना मलाइका ने अच्छे से सीख लिया है। अपनी सुंदरता निखारने के लिए मलाइका योग का सहारा लेती हैं। वह अक्सर जिम के बाहर नजर आती हैं। साथ ही वो घर पर भी योग करती हैं। 

4 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media
सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन भी योग करने में बिलकुल पीछे नहीं हैं। योग करने में उनका भी कोई जवाब नहीं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ योग करते हुए नजर आती हैं। कभी-कभी उनकी बेटियां भी इसमें उनका साथ देती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु भी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। जिम और योग सहारे बिपाशा खुद को निखारती हैं। बिपाशा खुद योग करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसे करने की प्रेरणा देती हैं। अक्सर उन्हें अपने पति के साथ योग करते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ
योग की बात हो और इसमें कटरीना कैफ का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कटरीना भी योग करने में बहुत माहिर हैं। सूर्य नमस्कार तो उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है। इसके अलावा वो कई आसन करती हैं। योग उन्हें फिट रखने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीना कपूर  - फोटो : Social Media
करीना कपूर 
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में करीना कपूर का नाम भी काफी ऊपर आता है। एक बच्चे की मां होने के बावजूद करीना काफी फिट हैं। वर्कआउट करने के अलावा करीना खूब योग करती हैं। योग उन्हें निखार देता है। पिछले कई वर्षो से वो लगातार योग कर रही हैं।

सलमान के जीजा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल ने भी छोड़ा ट्वीटर, आखिरी ट्वीट में लिखी ये बड़ी बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें