ऐसा लग रहा है कि अब बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल से बचने का रास्ता मिल गया है। शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा के बाद कई स्टार्स ने ट्विटर छोड़ने का फैसला कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और अभिनेता जहीर इकबाल ने भी अब ट्विटर छोड़ने की घोषणा कर दी है।