अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाएं हर साल और हर क्षेत्र में तरक्की करती जा रही हैं। राजनीति से लेकर देश की सुरक्षा तक, महिलाओं ने हर स्तर पर पुरुषों के बराबर कदम बढ़ाएं है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता और ऐसा अभिनय करके दिखाया जो बहुत हद तक पुरुषों को भी पीछे छोड़ देता है। महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी महिलाओं से रुबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर देशभक्ति को दिखाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kangana ranaut
- फोटो : file photo
बीती जनवरी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई है। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और देशभक्ति को दिखाया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर सकी, लेकिन कुछ समीक्षकों ने कंगना के अभिनय की काफी तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 6
raazi
- फोटो : file photo
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा दी थी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करती है। वह लड़की दूसरे मुल्क में जाकर सेना के लिए जानकारी जुटाती है। यह फिल्म हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर आधारित है।
4 of 6
neerja
- फोटो : file photo
एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। नीरजा देश की वो बेटी थी, जिसने अपने देश वासियों की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा विमान में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते हुए आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गई थीं। इस फिल्म में नीरजा के किरदार में सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 6
खेलें हम जी जान से
- फोटो : social media
2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में देश भक्ति के रंग देखने को मिले। फिल्म की कहानी क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और देश की आजादी में अपना योगदान देती है। इस किरदार को दीपिका ने बखूबी निभाया है।
साल 2004 में आई फिल्म 'लक्ष्य' भले ही बॉक्स ऑफिस नहीं चली लेकिन इस फिल्म को हमेशा देशभक्ति वाली फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा थीं। प्रीति ने फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाया, जो देश को बचाने के लिए जवानों संग मिलकर काम करती है।