फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बॉलीवुड की वह 5 एक्ट्रेसेस जो हमेशा से विवादों में रहीं...

Thu, 08 Mar 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में जितना दबदबा पुरुषों का है उतना ही दबदबा महिलाओं का भी रहा है। ऐसी कई हीरोइने हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन इन हीरोइनों में कुछ ऐसी भी है जो हमेशा से किसी न किसी तरह से विवाद में रही हैं। आज महिला दिवस पर हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की वह पांच हीरोइने जिनका विवादों से हमेशा नाता रहा है।
 
विज्ञापन

कंगना रनौत 

2 of 6
बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रनौत विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले साल कंगना और ऋतिक रोशन के बीच का विवाद काफी चर्चा में था। जिसको लेकर कंगना काफी सुर्खियों में रही थीं। 
विज्ञापन

राखी सावंत

3 of 6
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत का हमेशा से विवादों से संबंध रहा है। बोल्ड फोटोशूट की बात हो या विवादित बयान देने की। राखी ऐसे विवादों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। बीते साल राखी सावंत ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर टिप्पणी की थी। हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सावंत को पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था। 

ईशा गुप्ता

4 of 6
एक्टर इमरान हाशमी की हीरोइन ईशा गुप्ता यूं को ज्यादा विवादों में नहीं रहती हैं। लेकिन पिछले साल उनका टॉपलेस फोटोशूट काफी विवादों में रहा। ईशा ने टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की। 
विज्ञापन

सनी लियोन

5 of 6
एक्ट्रेस सनी लियोन जहां होती वहीं विवाद शुरू हो जाता है। कंडोम के विज्ञापन से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन देने तक सनी हमेशा से विवादों में रही हैं। पिछले साल वह बेंगलुरु में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम पांडे

6 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से विवादों में रहती हैं। क्रिसमस पर पूनम ने अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया और उनका बोल्ड वीडियो भी सामने आया था। जिसके कारण वह विवादों में आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें