आज के इस डिजिटल युग में भी हम महिलाओं को लेकर कुछ क्षेत्रों में अभी भी ऐसी विचारधारा रखते हैं जिनके बारे में सोचकर खुद पर ही शर्म आ जाती है। एक तरफ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के चश्मदीद भी बन जाते हैं। विश्व के कुछ हिस्से में आज भी महिलाएं अपने अधिकार के लिए तरस रही हैं तो वहीं कुछ क्षेत्रों में महिलाओं का दबदबा इतना ज्यादा है कि कोई उनके आसपास भी नहीं भटक सकता। अगर ग्लैमर इंडस्ट्री की बात करें तो शुरुआत से ही महिलाओं ने लाइमलाइट पर बाजी मारी हुई है। हीरो से ज्यादा लोग हीरोइनों को देखना पसंद करते हैं और उनके काम की सराहना भी करते हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उन महिलाओं के बारे में जो इस साल बॉलीवुड में अपना परचम लहराने की पूरी तैयारी में लगी हुई हैं।