फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बॉलीवुड की वह 5 एक्ट्रेसेस जो हमेशा से विवादों में रहीं...

Tue, 05 Mar 2019 07:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Controversial Bollywood Actress - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में जितना दबदबा पुरुषों का है उतना ही दबदबा महिलाओं का भी रहा है। ऐसी कई हीरोइने हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन इन हीरोइनों में कुछ ऐसी भी है जो हमेशा से किसी न किसी तरह से विवाद में रही हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की वह पांच हीरोइने जिनका विवादों से हमेशा नाता रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत का हमेशा से विवादों से संबंध रहा है। बोल्ड फोटोशूट की बात हो या विवादित बयान देने की। राखी ऐसे विवादों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। बीते साल राखी सावंत ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर टिप्पणी की थी। हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सावंत को पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Esha Gupta - फोटो : file photo
एक्टर इमरान हाशमी की हीरोइन ईशा गुप्ता यूं को ज्यादा विवादों में नहीं रहती हैं। लेकिन पिछले साल उनका टॉपलेस फोटोशूट काफी विवादों में रहा। ईशा ने टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की। 

4 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सनी लियोन जहां होती वहीं विवाद शुरू हो जाता है। कंडोम के विज्ञापन से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन देने तक सनी हमेशा से विवादों में रही हैं। पिछले साल वह बेंगलुरु में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
kangna ranaut - फोटो : file photo
बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रनौत विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। हाल फिलहाल में कंगना रनौत अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
poonam pandey - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से विवादों में रहती हैं। क्रिसमस पर पूनम ने अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया और उनका बोल्ड वीडियो भी सामने आया था। जिसके कारण वह विवादों में आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें