फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of Happiness 2020: कोरोना से न हो परेशान, दिल जीत लेंगी ये मुस्कान

Fri, 20 Mar 2020 06:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
international day of happiness 2020: बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
20 मार्च को पूरे विश्व में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। हर साल मनाया जाने वाला ये दिन इस बार कुछ ज्यादा ही खास है। दरअसल दुनिया के करीब 166 देश कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे हैं। हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है और मौत के साथ ही साथ कोरोना संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्याओं से परेशान है। ऐसे में आज का दिन ये संदेश देता है कि वक्त और हालात कैसे भी हैं, उनका सामना हमेशा डटकर करें और खुश रहने की कोशिश करें। दूसरों को खुश रखने के लिए सितारे भी सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं कि कुछ सितारों की मुस्कुराती तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
deepika ranveer - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी खुशमिजाजी से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सिर्फ अपने शानदार डांस के साथ ही साथ अपनी दिलकश मुस्कान से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि कटरीना कैफ जल्दी ही फिल्म सूर्यवंशी में  नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट को कोरोना वायरस के चलते आगे बढ़ा दिया गया है।
 

4 of 7
kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के मोनोलॉग किंग कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मुस्कान की चमकान बिखेरते रहते हैं। कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस के साथ ही उनकी मुस्कान को भी पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं है। बता दें कि कार्तिक आर्यन के खाते में दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
तारा सुतारिया
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में दस्तक देने वालीं तारा सुतारिया अपनी प्यारी मुस्कान से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। तारा सुतारिया अभी तक दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इतने कम वक्त में ही उन्होंने कई फॉलोअर्स बना लिए हैं। इसकी एक बड़ी वजह तारा की दिलकश मुस्कान भी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Iliana dcruz
इलियाना डीक्रूज
टॉलीवुड के साथ ही साथ बॉलीवुड में भी सबका दिल जीत चुकीं इलियाना डीक्रूज अपनी एक अदा से किसी को भी अपना बना सकती हैं। इलियाना डीक्रूज ने अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम तो नहीं किया है लेकिन कम फिल्मों के बाद भी वो आज सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। बता दें कि इलियाना डीक्रूज अपने शानदार फोटोशूट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अपनी फिटनेस के साथ ही साथ मलाइका अपनी क्यूट से मुस्कान से भी सभी का दिल जीत लेती हैं।वैसै याद दिला दें कि फिटनेस के अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें