फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल जाते ही कनिका कपूर ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, बताया आइसोलेशन में कैसे रखा जा रहा है

Fri, 20 Mar 2020 05:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वो कुछ दिन पहले ही लंदन से लखनऊ अपने माता-पिता के घर लौटी थीं। यहां वो कई समारोह में भी शामिल हुई थीं। फिलहाल कनिका को लखनऊ के एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल पहुंचते ही कनिका ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है। यहां कुछ खाने-पीने को नहीं है। कनिका ने आरोप लगाया कि उन्हें बुखार है लेकिन डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
कनिका ने ये भी कहा कि डॉक्टर्स बार-बार ये कह रहे हैं कि मैं एयरपोर्ट से भाग गई थी। लेकिन मैं एयरपोर्ट से पूरी जांच करने के बाद ही बाहर निकली थी। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि कनिका लंदन से लौटने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट से चुपचाप निकल गई थीं।

4 of 5
सिंगर कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में जाने के बात को झुठलाया
कनिका के पिता राजीव कपूर ने माना है कि सिंगर तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई थीं और इस दौरान वो करीब 300-400 लोगों से मिली थीं। हालांकि कनिका ने अपने पिता की बात का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
कनिका की एक तस्वीर सामने आने के बाद और ज्यादा हड़कंप मच गया। कनिका लखनऊ की जिस पार्टी में शामिल हुई थीं, वहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। इसी को देखते हुए वसुंधरा ने खुद को एकांतवास में कर लिया है।

कनिका की पार्टी की तस्वीर आई सामने, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत भी हुए थे शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें