20 मार्च को पूरे विश्व में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। हर साल मनाया जाने वाला ये दिन इस बार कुछ ज्यादा ही खास है। दरअसल दुनिया के करीब 166 देश कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे हैं। हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है और मौत के साथ ही साथ कोरोना संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्याओं से परेशान है। ऐसे में आज का दिन ये संदेश देता है कि वक्त और हालात कैसे भी हैं, उनका सामना हमेशा डटकर करें और खुश रहने की कोशिश करें। दूसरों को खुश रखने के लिए सितारे भी सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं कि कुछ सितारों की मुस्कुराती तस्वीरें।