फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: फिल्म के एक सीन ने राज बब्बर के छुड़ा दिए थे पसीने, हीरोइन ने कहा था क्रूर बन जाओ

Fri, 23 Jun 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 10
अब के बिछड़े तो शायद कभी ख्वाबों में मिले.. जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिले.. फिल्म निकाह का ये डॉयलॉग तो आपने सुना ही होगा.. जी हां हम उसी निकाह फिल्म की बात कर रहे है जिसमें सलमा आगा और राज बब्बर की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म निकाह का ये गाना “दिल की ये आरज़ू थी कोई दिलरुबा मिले...” गाने से अपने जज्बात जाहिर करने वाले राज बब्बर का आज जन्मदिन है। 


 
विज्ञापन

2 of 10
बॉलीबुड में निकाह जैसी बेहतरीन फिल्म और राजनीति में तीखे स्वर और बेबाक राय की वजह से जाने जाने वाले एक्टर राज बब्बर आज 65 साल के हो गए हैं। इंडियन सिनेमा में एक्टर और विलेन दोनों के किरदारों में खुद को बखूबी ढालने वाले राज बब्बर के जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम उनके जीवन के कुछ खास पहलुओं से आपको रूबरु करवाएंगे... 

 
विज्ञापन

3 of 10
बॉलीवुड में नायक और खलनायक दोनों ही रोल में फिट बैठने वाले राज बब्बर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और इसीलिए उन्होंने कुछ और करने के बजाय नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। एनएसडी से पढ़ाई खत्म करने के बाद राज ने मुबंई का रुख किया।


 

4 of 10
जब हम 70 के दशक के राज बब्बर को देखते हैं, तो हम उन्हें बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्टर के रूप में तो नहीं देख सकते लेकिन इसके बावजूद राज बब्बर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। यहां तक की खुद को भीड़ से अलग दिखाने की कोशिश में वो 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में एक रेपिस्ट का किरदार निभाने से भी न चूके।

इस फिल्म के बाद राज को विलेन के रुप में जबरदस्त पहचान मिली। जिसमें 'जिद्दी', 'दलाल', 'दाग द फायर' जैसी फिल्मों में उनके रोल को सराहा गया। 1994 में आई 'दलाल' फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विलेन का पुरस्कार भी मिला।
 
विज्ञापन

5 of 10
अभिनय के साथ-साथ राज बब्बर अपने रिश्तों को लेकर भी खबरों में रहे हैं। कहा जाता है राज,  स्मिता पाटिल के प्यार में इस कदर दिवाने थे कि 80 के दशक में जमाने को अनदेखा कर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन में रहने लगे। तब इस बात के लिए राज की काफी में आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की। बाद में राज ने स्मिता पाटिल से शादी भी कर ली थी।


 
विज्ञापन

6 of 10
दौड़ में हार उसकी नही होती जो फिसल जाता है, हार उसकी होती है जो फिसलकर नहीं उठता.. जैसे बेहतरीन डॉयलॉग से लोगो को रोमांचित कर देने वाले राज बब्बर राजनीति में आज एक जाना माना चेहरा है। राज ने 1989 में जेडीयू से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। राज बब्बर का राजनीतिक सफर कांग्रेस के विरोध से जरूर शुरू हुआ लेकिन आज राज बब्बर की गिनती कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में होती है।

राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर में कई सारी फिल्में की और ढ़ेरों दौलत और शोहरत कमाई लेकिन कहा जाता है कि बॉलीवुड में वह वो मुकाम नहीं हासिल कर पाए जिसके वे हकदार थे।


 
विज्ञापन

7 of 10
राज बब्बर
राज बब्बर के जन्मदिन पर एक बड़ा ही रोचक किस्सा याद आता है। ये बात तब की है जब राज बब्बर को फिल्मों में आए चंद साल ही हुए थे और उन्हें एक फिल्म में उस दौर की बड़ी अदाकारा जीनत अमान के साथ रेप सीन करना था। 

राज बब्बर इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वो नए हैं और जीनत अमान इतनी बड़ी हीरोइन। भला वो कैसे फिल्म में उनके साथ रेप सीन कर सकते हैं और वो भी एक ऐसा रेप सीन जिसमें उन्हें जीनत अमान के साथ ना सिर्फ हाथापाई करनी थी बल्कि जबरदस्ती भी करनी थी।

8 of 10
राज बब्बर
राज बब्बर को डर था कि करियर की शुरुआत में ही ऐसा सीन करने से उनकी छवि खराब हो जाएगी, करियर खराब हो जाएगा और लोग उन्हें बद्तमीज एक्टर बोलेंगे। इस डर की वजह से राज बब्बर ने फिल्म के निर्देशक बी आर चोपड़ा से कहा कि वो इस रेप सीन को थोड़ा नरम कर दें जिससे ज्यादा बेकार ना लगे।

9 of 10
राज बब्बर
जीनत अमान को जब राज बब्बर के इस डर के बारे में पता चला तो उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए एक तरकीब सोची। जीनत ने राज बब्बर के साथ इस रेप सीन की कई बार रिहर्सल की और उन्हें समझाया कि शूट के दौरान वो जितना क्रूर बन सकते हैं बने और ऐसे शूट करें कि रेप सीन असली लगे।

इससे राज बब्बर में थोड़ी हिम्मत तो आई बावजूद इसके उन्हें इसी बात का डर रहा कि सीन शूट के दौरान उन्हें जीनत के साथ काफी बद्तमीजी करनी होगी।
 
विज्ञापन

10 of 10
राज बब्बर
खैर, रेप सीन का शूट शुरु हुआ और सीन के मुताबिक, राज बब्बर ने जीनत अमान के साथ खूब हाथापाई, मारपीट की, इधर-उधर फेंका, लेकिन जीनत अमान ने उफ्फ तक नहीं की, जबकि राज बब्बर का कलेजा मुंह को आ गया था। लेकिन अंदर ही अंदर राज बब्बर जीनत अमान के इस बेबाक और बोल्ड अंदाज से काफी प्रभावित हो गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें