फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: ऐश्वर्या राय के कहने पर बनी हिरोइन, सलमान खान ने दिया पहला मौका

Sun, 05 Nov 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Athiya Shetty
करियर के दो साल के अंदर एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरनी वाली सुनील शेट्टी की बिटिया अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। अथिया ने फिल्मी दुनिया को बचपन से और करीब से देखा है। लेकिन फिल्मों में आने की प्रेरणा उन्हें घर से नहीं बल्कि फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर मिली जब उनकी उम्र सिर्फ 13-14 साल रही होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Athiya Shetty
अथिया शेट्टी को ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। वह अक्सर पापा सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर जाया करती थीं और ऐश्वर्या के कमरे में घंटों बैठकर उन्हें गौर से देखती थीं। अथिया के ये सब आकर्षित किया कि वह हिरोइन बनने के सपने देखने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
Athiya Shetty
ऐश ने जो सपना अथिया के दिल में सजाया, उसे मंजिल सलमान ने दी। उन्होंने अपनी फिल्म 'हीरो' में अथिया को ब्रेक दिया। 11 सितंबर 2015 को आई इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली ने भी डेब्यू किया।

4 of 5
Athiya Shetty
अथिया से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये भी है कि जिस तरीख को पापा सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया, ठीक उसके 23 साल बाद उसी डेट पर उनकी भी पहली फिल्म 'हीरो' रिलीज हुई। सुनील शेट्टी की पहली फिल्म 'बलवान' 1992 में रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Athiya Shetty
अथिया का निक नेम अट्टू-पट्टू है। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ स्कूल में उनके सीनियर थे। स्कूल के दिनों से ही अथिया शेट्टी श्रद्धा कपूर की डांसिग से प्रभावित हैं, वहीं टाइगर उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। हालांकि टाइगर की बहन कृष्णा और अथिया अच्छी दोस्त हैं। इंडस्ट्री में अथिया और इलियाना डिक्रूज की फ्रेंडशिप की काफी चर्चा होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें