अर्देशिर ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले भारतीय अंग्रेजी फिल्म बनाई
ईरानी ने 'आलम आरा' की सफलता के बाद साल 1945 तक फिल्में बनाई। ईरानी ने तीन दशक से ज्यादा तक फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने अपने करियर में 250 फिल्में बनाई हैं जिसमें से 150 फिल्में मूक फिल्में थी। हिंदी के अलावा ईरानी ने गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, बर्मी, फारसी और अंग्रेजी भाषा में फिल्में बनाई है। ईरानी ने ही सबसे पहले भारतीय अंग्रेजी फिल्म साल 1931 में 'नूरजहां' बनाई थी। साल 1938 में अर्देशिर ईरानी ने इंडियन मोशन फिल्म्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन की स्थापना की और वह इसके अध्यक्ष बने। इस बीच ब्रिटिश सरकार ने फिल्मों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें 'खान बहादुर' के खिताब से सम्मानित किया गया। साल 1945 में प्रदर्शित फिल्म 'पुजारी' उनके करियर की अंतिम फिल्म थी। 14 अक्तूबर 1969 में 82 की उम्र में उनका निधन हो गया।