फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल ने दिखाई बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज

Wed, 11 Sep 2019 12:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए रणवीर सिंह- अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कुल तीन फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए।तीनों की फोटोज में रणवीर सिंह हमेशा की तरह ही काफी कूल नजर आ रहे हैं। हालांकि ये तीनों फोटोज ही एक प्रोडक्ट के विज्ञापन का शूट  है।
 

 
 
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे पिछले कुछ दिनों से अपने फोटोशूट के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसे में एक बार फिर अनन्या का खूबसूरत फोटो सामने आया है। फोटो में  अनन्या एक लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हाथ में एक फूल है।
 

4 of 7
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल खान
पिछले काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर फिटनेस वर्ल्ड में नाम कमा रहे साहिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साहिल अपनी शानदार बॉडी के फोटोज अपलोड करते हुए सभी को फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में एक बार फिर साहिल खान ने एक दमदार फोटो शेयर किया है। फोटो में साहिल की जबरदस्त बॉडी साफ देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म कारगिल गर्ल का पोस्टर सामने आ चुका है। जान्हवी इस फिल्म के रिलीज के पहले से ही वाहवाही लूट रही हैं। फिल्मों के साथ ही साथ जान्हवी सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। जान्हवी ने लेटेस्ट फोटो अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पोस्ट किया है। फोटो में दोनों ही बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन कुछ कुछ वक्त के बाद फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। ऐसे में अजय देवगन का लेटेस्ट फोटो काफी डिफरेंट है। फोटो में अजय सामने से नहीं बल्कि पीछे से नजर आ रहे हैं। अजय खिड़की से बाहर झांक रहे हैं और फोटो में उनका शानदार फिजीक नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के दो फोटोज सामने आए हैं। दोनों ही फोटोज उनके रियल अकाउंट से नहीं बल्कि उनके फैंस अकाउंट से सामने आए हैं। दोनों फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में सुहाना ने फोन से अपना चेहरा छुपा रखा है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें