फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन ने दिखाया शाहरुख जैसा स्वैग तो इरा खान का दिखा देसी अंदाज, ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram

Sat, 14 Sep 2019 12:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए आमिर खान की बेटी इरा से लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आर्यन खान वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन हर कुछ दिनों के अंतराल पर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करते हैं। आर्यन की लेटेस्ट फोटो में वो किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। आर्यन एक दम अपने पिता शाहरुख की तरह स्वैग दिखा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरा खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वो अपने फैंस के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में इरा का देसी अवतार देखने को मिल रहा है।
 

4 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज हैं। ऐसे में उन अकाउंट्स से सुहाना की फोटोज सामने आती रहती हैं। वहीं सुहाना का असली इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। सुहाना के लेटेस्ट फोटोज में एक फोटो उनका क्लोजअप है जबकि एक फोटो में वो काफी बिंदास नजर आ रही हैं। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai
विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में हमेशा टॉप पर रहने वाले विद्युत जामवाल फैंस के लिए सिर्फ फोटोज ही नहीं बल्कि वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। ऐसे में विद्युत का लेटेस्ट वीडियो काफी शानदार है। वीडियो के बैकग्राउंड में नगाड़े बज रहे हैं जिसके साथ ही विद्युत एक जिम इक्विपमेंट के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना डीक्रूज
इलियाना डीक्रूज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक से एक बेहतरीन फोटोज शेयर करती हैं। कुछ फोटोज में जहां उनकी किलर अदाएं देखने को मिलती हैं तो वहीं कुछ फोटोज में उनकी क्यूटनेस दिल जीत लेती है। इलियाना के नए फोटोज में एक दम कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसमें उनकी फिटनेस भी साफ देखने को मिल रही है।

पढ़ें: 'बाहुबली' से 'कृष 3' तक, आप भी देखें बड़ी-बड़ी फिल्मों की छोटी- छोटी गलतियां
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें