फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: बेहद प्रेरणादायक हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बदल सकती हैं जीवन जीने का नजरिया

Thu, 16 Nov 2023 09:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
फिल्में हमें बहुत सारी भावनाएं महसूस कराती हैं। वे हमें अपने सपनों को न छोड़ने और हर दिन कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही, कई मूवीज  हमें जीवन को पूरी तरह से खुलकर जीने का संदेश भी देती हैं और यही बात हमें उनमें पसंद भी आती हैं। बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनसे हम प्रेरणा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दंगल
2016 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म दंगल मशहूर पहलवान गीता फोगट और बबीता फोगट पर आधारित है। भले ही फिल्म में आमिर खान ने अभिनय किया था, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि लड़कियों ने अपने शानदार अभिनय कौशल से पूरी महफिल लूट ली थी। यह फिल्म नारी शक्ति के बारे में है। फिल्म बताती है कि कैसे लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है कि लड़कियां केवल घरेलू काम ही कर सकती हैं।
Sab Moh Maaya Hai: सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने बनाया पिता की मौत का प्लान, इस दिन सीधे टीवी पर दिखेगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media
इंग्लिश-विंग्लिश
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश में श्रीदेवी ने मुख्य किरदार निभाया था। इंग्लिश विंग्लिश दर्शकों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश देती है। फिल्म एक गृहिणी शशि (श्रीदेवी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके परिवार और समाज में नीची नजर से देखा जाता है, क्योंकि वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना नहीं जानती है। यह फिल्म ने किसी भी चीज से पहले खुद को महत्व देने का जरूरी संदेश देती नजर आई थी। यही बात दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म हिट साबित हुई।

4 of 5
सुपर 30 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपर 30
सुपर 30 एक प्रतिभावान आनंद कुमार (ऋतिक रोशन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय जाने का मौका मिलता है, लेकिन वित्तीय समस्याओं के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते। इसके बाद वे एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाना शुरू करते हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि उनहें उन बच्चों को पढ़ाना है जो आईआईटी में शामिल होने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन उनके पास कोचिंग सेंटर में दाखिला लेने के लिए पैसे नहीं हैं और फिर वे सुपर 30 नाम का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करते हैं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : social media
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी जिंदगी न मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कल्कि और कटरीना कैफ नजर आए थे। फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा हमें बिना किसी पछतावे के पूरी जिंदगी जीने का सबसे महत्वपूर्ण संदेश देती है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी।
Smriti Irani: 'डिलीवरी के तीन दिन बाद ही शुरू की शूटिंग', संघर्ष के दिनों को याद कर छलका स्मृति ईरानी का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें