फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर पलक मुच्छाल की मां के साथ लाइव शो में हुआ कुछ ऐसा, भड़क गईं गायिका

Wed, 28 Feb 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

फिल्म 'सनम रे', 'रुस्तम' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी शानदार फिल्मों में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली सिंगर पलक मुच्छाल की मां के साथ एक लाइव शो में बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में पलक आगरा में चल रहे ताज महोत्सव में पहुंची। यहां उन्हें उनका लाइव परफॉर्मेंस था। ताज महोत्सव में पलक के साथ उनकी मां और भाई पलाश मुच्छाल भी मौजूद थे। हंगामा उस समय शुरू हो गया जब महोत्सव के आयोजक ने पलक से होली का गाना गाने को कह दिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
बताया जा रहा है कि पलक स्टेज पर गाना गा रही थीं तभी आयोजन समिति के सांस्कृतिक संयोजक सुधीर नारायन स्टेज पर पहुंच गए और पलक से होली का गाना गाने को कहने लगे। नारायन का इस तरह स्टेज पर जाना पलक की मां को नागवार गुजरा और उनकी मां और आयोजक सुधीर के बीच स्टेज पर ही बहस होने लगी। 
विज्ञापन

4 of 4
इस बीच पलक के भाई पलाश मुच्छाल को उनकी मां के साथ हुई बदतमीजी पर गुस्सा आ गया और सुधीर के साथ हाथापाई हो गई। वहीं पलक को भी यह सब ठीक नहीं लगा और वह ताज महोत्सव में अपनी परफॉर्मेंस को बीच में ही छोड़कर चली गईं। महोत्सव में मौजूद जिले की डीएम को भी यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण लगी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें