रीवा अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलाड के रयान स्कूल से शुरू की पढ़ाई
निशा कहती हैं, ‘सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि रीवा अरोड़ा का जन्म एक फरवरी 2010 को दिल्ली में हुआ। मेरी बेटी की उम्र को लेकर जो भी खबरें फैलाई जा रही हैं वे सब गलत हैं। मेरी बेटी 13 साल से तो कैमरे के सामने काम कर रही है।' जानकारी के मुताबिक निशा अरोड़ा अपनी बेटी और पति के साथ दिल्ली से मुंबई अपने मायके रहने आ गई थीं। रीवा अरोड़ा ने सबसे पहले मलाड के रयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई शुरू की। 'रॉकस्टार' जब बन रही थी तभी रीवा के पिता को फेफड़ों में संक्रमण हो गया और फिल्म की रिलीज से पहले ही वह चल बसे।