फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Gupta Bday: विजुअल आर्टिस्ट से एमटीवी के प्रोग्रामिंग हेड तक का सफर, ऐसे मिली थी सफलता

Fri, 07 May 2021 11:55 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विकास गुप्ता - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney

जाने-माने टीवी प्रोड्यूसर और एमटीवी के सबसे युवा प्रोग्रामिंग हेड बनने वाले विकास गुप्ता का आज जन्मदिन है। सात मई 1988 को देहरादून में जन्में विकास हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस में कदम रखने के बाद उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। आज हम टीवी डायरेक्टर से जुड़े उन पहलुओं को जानेंगे, जिससे लोग कम ही वाकिफ हैं।

विज्ञापन

2 of 9
विकास गुप्ता - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
विकास गुप्ता टीवी निर्माता के अलावा स्क्रीनराइटर और खुद एक्टर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कुछ समय का अनुभव लेने के बाद उन्हें अच्छा अवसर मिल गया और उन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस में क्रिएटिव हेड का पद संभाला। और फिर कई शोज में काम किया।
विज्ञापन

3 of 9
विकास गुप्ता - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney

देखते ही देखते विकास को सफलता मिलने लगी और उन्होंने कुछ समय बाद ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया था, जिसका नाम था ‘द लॉस्ट ब्वॉय प्रोडक्शंस’। इसके तहत उन्होंने कई कायर्क्रमों का निर्माण किया। उस समय ‘गुमराह’ और एमटीवी के ‘वेब्ड’ जैसे शोज सफल हुए और खासी लोकप्रियता भी हासिल की।

4 of 9
विकास गुप्ता - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney

बता दें कि विकास को इंडस्ट्री का काफी बुद्धिमान प्रोड्यूसर माना जाता है। इसलिए लोग उन्हें टीवी का 'मास्टरमाइंड' भी बुलाते हैं। उन्होंने अपने करियर, शोहरत और प्रोडक्शन हाउस को मुकाम तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। विकास गुप्ता अपना प्रोडक्शन हाउस साउथ इंडिया तक ले गए और टॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया।

विज्ञापन

5 of 9
विकास गुप्ता, पार्थ समथान - फोटो : Social media

विकास गुप्ता अपनी प्रोफेशनल से अधिक निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहे। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड पार्थ समथान ने सात दिसंबर 2013 में उनपर शारीरिक उत्पीड़न और तरह-तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था और लोगों के सामने ये खुलासा हुआ था कि पार्थ विकास के साथ रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन

6 of 9
विकास गुप्ता, एकता कपूर - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney

टीवी क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर उस वक्त विकास की मदद करती दिखी थीं और मीडिया के सामने उन्होंने कई खुलासे किए थे। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में इसको लेकर जवाब दिया था। उस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पार्थ विकास पर गलत आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि 20 दिन पहले ही दोनों बैंकॉक में साथ छुट्टियां मना रहे थे। और मैं वहीं थीं। मैंने ऐसी कई वीडियो क्लिप्स देखी हैं, जिसमें पार्थ विकास के लिए अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं तो ये मॉलेस्टेशन का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन

7 of 9
विकास गुप्ता, प्रियांक - फोटो : Social media

सेम जेंडर के प्रति आकर्षण के कई मामले सामने आए और विकास के लिए सिलसिला वहीं नहीं रुका। एक समय ऐसी भी खबरें सामने आईं थीं कि निर्माता का प्रियांक के साथ भी अफेयर था और उन्हें बिग एफ, रोडीज व स्पिल्टस्विला जैसे शोज विकास के कारण ही मिले थे। इसके बाद दोनों बिग बॉस के घर में दिखाई दिए थे।

8 of 9
विकास गुप्ता, सलमान खान - फोटो : Social media

बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आए थे। कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से शो ने खूब टीआरपी हासिल की थी। हालांकि, इसने कहीं न कहीं विकास की छवि पर असर भी डाला था। वे काफी विवादों से घिरे रहे थे। इन सबके बावजूद विकास बिग बॉस 11 के लीडिंग कंटेस्टेंट थे। दर्शकों और हाउसमेट ने उन्हें 'मास्टरमाइंड' का तमगा भी दिया था। हालांकि, शो की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे ने अपने नाम कर ली। इस बीच दोनों के बीज जबरदस्त जंग छिड़ी थी, जो शो खत्म होने के बाद भी जारी रही थी।

विज्ञापन

9 of 9
एजाज खान, विकास गुप्ता - फोटो : Twitter: @Colorstv
इसके बाद विकास बिग बॉस के कुछ समय पहले समाप्त हुए सीजन 14 में भी नजर आए थे। नए प्रतिभागियों के आगे यहां वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। दिलचस्प बात यह रही थी कि इस सीजन में दो बार घर में वापसी करने वाले प्रतियोगी को 'जोकर कार्ड' का इस्तेमाल करके खुद को बचाने का एक और मौका मिला था, जो उसने प्रीमियर के दौरान जीता था। हालांकि, वे शो के बाहर ही हो गए थे। इस सीजन की विनर बॉस लेडी कहलाने वाली रुबीना दिलैक रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें