कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण समेत सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स की खूब प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म को बनाने में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए काफी बड़ा बजट भी लगा है। यही वजह है कि यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। पहले भी कई फिल्में लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ चुकी हैं।