फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने TikTok पर मचाया धमाल, वीडियोज हो रहे वायरल

Sun, 19 Jan 2020 06:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बेहतरीन सिंगिंग के दम पर पूरे बॉलीवुड पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ फैन्स के बीच हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी सोशल मीडिया की वजह से। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से इन दिनों वो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों ट्विटर, इंस्टाग्राम पर नहीं बल्कि टिक टॉक पर धमाल मचा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ के टिक टॉक वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्हें टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। नेहा अक्सर अपने वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। नेहा कक्कड़ के ये वीडियोज लोग तेजी से शेयर भी करते हैं। इन वीडियोज में नेहा का जुदा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बात नेहा के म्यूजिक वीडियोज की करें तो वो भी उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ था 'पूछदा ही नहीं'। इस वीडियो को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा भी लोग नेहा के हर इवेंट को फॉलो करते हैं। नेहा खुद भी अपने फैन्स से अपने इवेंट के बारे में जानकारी साझा करती हैं।

4 of 5
aditya narayan neha kakkar - फोटो : social media
फिलहाल नेहा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज शामिल हैं। नेहा इस शो को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में नेहा इंडियन आइडल के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में थीं। इंडियन आइडल के सेट पर ही दोनों की शादी तय हुई और शादी की तारीख के साथ ही शादी का कार्ड भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
हालांकि ये सबकुछ मजाक में हुआ है। दरअसल इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ के सात अक्सर ही फ्लर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में एक एपिसोड में सिंगर उदित नारायण उनकी पत्नी दीपा नारायण और अल्का याग्निक मेहमान के रूप में शामिल हुए थे। इस एपिसोड में नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी पहुंचे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें