फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल' के फिनाले से पहले हुआ कुछ ऐसा, फूट-फूटकर रोने लगे हिमेश रेशमिया, देखें वीडियो

Sun, 23 Feb 2020 08:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himesh Reshammiya, Ranu mandal - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 का आज ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस सीजन के विजेता को लेकर काफी उत्साह है। शो के जज विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को भी आज उनका विजेता मिल जाएगा। इंडियन आइडल 11 के फिनाले को लेकर मेकर्स जोर-शोर से तैयारियां भी कर रहे हैं। इस बीच शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में हिमेश रेशमिया फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Himesh Reshammiya - फोटो : social media
दरअसल टीवी चैनल सोनी ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल 11 के फिनाले से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में फिनाले के टॉप पांच में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स ने अपने पसंदीदा जज के लिए खास परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में कंटेस्टेंट जजेस की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि हिमेश रेशमिया उस समय फूट-फूटकर रोने लगते हैं जब शो कंटेस्टेंट की अंकोना मुखर्जी रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी गाने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Himesh Reshammiya - फोटो : social media
प्रोमो में अंकोना मुखर्जी हिमेश रेशमिया के गाइडेंस के लिए शुक्रिया अदा करती हैं और तेरी मेरी कहानी गाना गाने लगती हैं। ये गाना सुनकर हिमेश रेशमिया काफी भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर होने लगते हैं। प्रोमो में नेहा कक्कड़ को भी रोते हुए दिखाया गया है। इंडियन आइडल 11 के फिनाले से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पता हो कि बीते साल रानू मंडल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। 

4 of 5
Himesh Reshammiya - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई। इस वायरल वीडियो ने रानू मंडल को बॉलीवुड तक पहुंचा दिया। हिमेश रेशमिया के साथ रानू ने म्यूजिक एल्बम भी रिकॉर्ड किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Idol 11 Top 5 contestant - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बात करें इंडियन आइडल 11 की तो विजेता बनने की दौड़ में नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और  इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।

पढ़ें: Dance Plus 5 Winner: रूपेश ने जीता सीजन पांच का खिताब, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें