सोनी टीवी के सिंगिंग शो इंडियन आइडल-10 ने अपने सबसे शानदार टॉप 14 सिंगिंग प्रतियोगियों की घोषणा कर दी है। ये युवा सुपरस्टार हैं- हिमाचल प्रदेश से नितिन कुमार और अंकुश भारद्वाज, पश्चिम बंगाल से सुमोयो चक्रबर्ती, सोनिया गजमेर और इंदिरा दास, ओडीसा से बिस्वजीत, हरियाणा से सलमान अली, त्रिपुरा से कृष्णकली साहू, राजस्थान से रेनू नागर, मुंबई से कुणाल पंडित एवं अवंती पटेल,उत्तर प्रदेश से सौरभ वाल्मीकि, दिल्ली से विभोर पाराशर एवं नीलांजना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Indian Idol 10
सोनी टीवी ने ट्विटर पर इन सभी फाइनलिस्ट्स के नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
3 of 4
Saurabh Valmiki
यूपी के सौरभ से लोग नाराज
इंडियन आइडल में भाग ले रहे लखीमपुर शहर के निवासी सौरभ वाल्मीकि ने शो में कहा था कि उसके साथ भेदभाव किया जाता था। उसे पानी नहीं लेने दिया जाता था। उसे मंदिर में प्रसाद भी फेंककर दिया जाता था। उसके बयान से जिले के लोगों में खफा हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खासी भर्त्सना की जा रही है। उनका कहना है कि सौरभ के बयान से जिले की ही नहीं बल्कि प्रदेश की छवि भी देश भर में धूमिल हुई है।
ये सारे प्रतिभागी अब हर हफ्ते दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इंडियन आइडल के इस दसवें सीजन में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। शो हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित होगा। इस बार नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल डडलानी शो के जज हैं। बता दें कि नेहा खुद इंडियन आइडल की प्रतिभागी रह चुकी हैं।