हिंदी सिनेमा में समय के साथ काफी बदलाव आया है। इंडस्ट्री में एक समय पर बेशक सिर्फ हीरो-हीरोइन का नाम गुंजता था लेकिन इसी जगत में अब कॉमेडियन ने भी अपनी खास पहचान बना ली है, जो सिनेमा जगत के हर इवेंट की शान बन गए हैं। राजू श्रीवास्तव, भारती सिंह, कपिल शर्मा समेत तमाम कॉमेडियन जब भी स्टेज पर परफॉर्म करने उतरते हैं, तो धमाल मचा देते हैं। इनके जोक्स और मजेदार अंदाज फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है। लेकिन इसके लिए ये कॉमेडियन मोटी रकम लेते हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ बताते हैं।