फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इन सितारों ने 50 के पड़ाव पर की शादी, ये अभिनेता तो 70 की उम्र में दूसरी बार बना दूल्हा

Tue, 03 Jan 2023 04:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुहासिनी मुले, मनोज तिवारी, संजय दत्त, मिलिंद सोमन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में बनते बिगड़ते रिश्ते अक्सर देखने को मिल जाते हैं। जहां आम इंसान एक उम्र की सीमा के भीतर ही शादी करने की सोचता है, तो वहीं सितारों के लिए शादी की कोई उम्र की कोई सीमा नहीं होती और यह बात कई सितारे साबित भी कर चुके हैं। ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पचास के पड़ाव के पास आकर या उसके बाद शादी की है।
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन
अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, चाहे वो बोल्ड फोटोशूट हो या फिर शादी। साल 2018 में मिलिंद 53 की उम्र में अंकिता कुंअर से दूसरी शादी थी। लोगों के लिए सबसे हैरानी की बात ये रही कि अंकिता कुंअर मिलिंद से 20 साल छोटी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कबीर बेदी और परवीन दोसांज - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी
बॉलीवुड में सकारात्मक से लेकर विलेन तक के किरदार में नजर आ चुके जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल होता है। वह तो 70 की उम्र में दूल्हा बने थे। कबीर बेदी ने साल 2016 में मॉडल परवीन दोसांझ से 70 की उम्र में शादी की थी और ये उनकी तीसरी शादी है।

4 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
बॉलीवुड के एक्शन हीरोज  में एक संजय दत्त भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने साल 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी। उस समय अभिनेता की उम्र 50 साल से महज एक साल कम यानी 49 साल थी, हांलांकि संजय दत्त की तीसरी शादी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुहासिनी मुले - फोटो : सोशल मीडिया
सुहासिनी मुले
टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी मुले की प्रेम कहानी बेहद ही दिलचस्प है। उनको सोशल मीडिया के जरिए भौतिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टू से प्यार हुआ था, वह पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद साल 2011 में सुहासिनी और अतुल गुर्टू शादी के बंधन में बंध गए। उस समय सुहासिनी मुले की उम्र 60 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी ने पहली पत्नी से तलाक होने के बाद साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की है। उस समय अभिनेता की उम्र 50 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें