फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इमरान हाशमी से पहले एंटी-इंडियन के रोल में दिखे ये अभिनेता, फिल्मों में देश के खिलाफ रची साजिश

Sat, 11 Nov 2023 05:19 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में एंटी-इंडियन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इमरान हाशमी से पहले भी कई सितारे फिल्मों में भारत के खिलाफ साजिश रचते हुए नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
जैकी श्रॉफ, इमराम हाशमी, संजीव जैसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के कई तरह के किरदार निभाते हुई दिखाई देते हैं। कई सितारों ने फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाया है और एंटी-इंडियन के रोल में नजर आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में एंटी-इंडियन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म कल यानी कि 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इमरान हाशमी से पहले भी कई सितारे फिल्मों में भारत के खिलाफ साजिश रचते हुए नजर आए हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में, जो फिल्मों में एंटी-इंडियन का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कई शानदार फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग प्रदर्शन है। अपने शानदार अभिनय के चलते उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। नसीरुद्दीन शाह फिल्म 'सरफरोश' में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के किरदार में नजर आए थे। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

भाईजान की इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में कूटी चांदी
विज्ञापन

3 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जैकी श्रॉफ कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। जैकी श्रॉफ ने भी फिल्म में आतंकवादी की भूमिका निभाई है। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में उन्होंने आतंकवादी का किरदार निभाया था।

4 of 6
संजीव जैसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
संजीव जैसवाल
अभिनेता संजीव जैसवाल भी आतंकवादी का किरदार निभा चुके हैं। दर्शकों को उनका यह जबरदस्त किरदार खूब पसंद आया था। बता दें कि फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' मुंबई हमलों पर बेस्ड है। इस फिल्म में संजीव जैसवाल ने आतंकवादी का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। 

Vidya Balan: इस कारण घर से निकलने में असहज महसूस करने लगी थीं विद्या, खराब पोशाक को लेकर मिला था पुरस्कार
विज्ञापन

5 of 6
केके मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
केके मेनन
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में अभिनेता केके मेनन ने आतंकवादी का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर भी आतंकवादी के किरदार में  नजर आ चुके हैं। फिल्म 'कर्मा' में अनुपम खेर ने एक आतंकवाद की भूमिका निभाई थी, जो बेहद ही खतरनाक था। उनका यह किरदार आज तक दर्शक भूल नहीं पाए हैं। 

'टाइगर 3' से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें