फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Pak: टीम इंडिया की जीत पर सोफे से उछल पड़े वरुण धवन, जानें दूसरे सेलेब्स ने कैसे मनाया जश्न

Sun, 23 Oct 2022 08:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार को टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलती नजर आई। ऑस्ट्रेलिया में हुए इस मैच पर सबकी निगाहें थीं। इन दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा एक ट्रीट होता है। काफी तनाव के बीच टीम इंडिया ने इस मैच में जीत हासिल की और सभी भारतीयों को दिवाली का तोहफा दिया। इस मैच के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने अपनी पारी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
LSC: लाल सिंह चड्ढा में पंजाबी लहजे की आलोचना पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो...
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की शानदार जीत के तुरंत बाद बॉलीवुड के सितारे भी खुशी से झूमते नजर आए। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा की। वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, शनाया कपूर जैसे सेलेब्स विराट और टीम इंडिया की तारीफ करते दिखे।वरुण धवन को अपने प्यारे दोस्त जॉय के साथ क्रिकेट के खेल का आनंद लेते देखा गया। आखिरी गेंद के तुरंत बाद वह सचमुच अपने सोफे पर कूद पड़े। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इंडिया इंडिया इंडिया। अविश्वसनीय जीत हैप्पी दिवाली... अच्छा खेला पाकिस्तान। बेहतरीन मैचों में से एक। किंग कोहली।"
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर मैच देखते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। जीत का जश्न मनाते हुए वह मुस्कुराते नजर आए। वीडियो के साथ, उन्होंने लिखा, "एक ही किंग है विराट.कोहली.... क्या मैच था….अच्छा खेला भारत...हैप्पी दिवाली।"
 

4 of 6
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली ने ट्विटर पर लिखा, 'किंग कोहली!!! प्रशंसा स्वीकार करें !!!!!' वहीं, शनाया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से विराट की तस्वीर साझा करके सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर भी इस शानदार जीत से उत्साहित नजर आए। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'टीम इंडिया को बधाई...विराट कोहली को इसी वजह से किंग कहा जाता है। चारो तरफ पटाखे फूट रहे हैं। डबल दिवाली बहुत खूब।' वहीं, अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ऊंचाई के गाने केटीको का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'लो जी बन गया हमारे गाने #केटीको पर आज की जीत का ज़बरदस्त मीम! एंजॉय!'

Bollywood Gossips: जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना को फेंककर मारा था कांच का ग्लास, लगाने पड़े थे 16 टांके

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा दक्षिण भारतीय सेलेब्स भी भारत की शानदार जीत पर काफी खुश नजर आए। मशहूर कोरियोग्राफर और डारेक्टर प्रभुदेवा ने सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में हैपी दिवाली लिखा। वहीं सुपरस्टार एनटीआर जूनियर ने लिखा, 'क्या शानदार रन चेज था...कोहली और टीम इंडिया ने इस शानदार जीत को अपनी ओर खींच लिया...बहुत मजा आया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें