फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन फिल्मों के टाइटल में हुआ 'भारत' और 'इंडिया' का इस्तेमाल, यहां देखें लिस्ट

Sun, 17 Sep 2023 07:13 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भारत vs इंडिया को लेकर बीते दिनों सियासत काफी तेज हो गई थी। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है, जब से भारत के प्रधानमंत्री ने G20 में हर जगह पर इंडिया की जगह पर भारत लिखवाया है तब से इसे लेकर चर्चा जोरों पर है कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में देश का नाम बदल दिया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है, लेकिन खबरें हर तरफ जोर पकड़ी हुई है। इसी बीच में भारत और इंडिया की बहस में कई सारे बॉलीवुड सितारे भी उतर आए हैं और उन्होंने इसका समर्थन किया है।  आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके टाइट में इंडिया या भारत शब्द का इस्तेमाल हुआ है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मदर इंडिया फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'मदर इंडिया'
साल 1957 में रिलीज हुई नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राजकुमार की फिल्म 'मदर इंडिया' का टाइटल भी इंडिया शब्द पर बेस्ड था।

 
विज्ञापन

3 of 7
मिस्टर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर इंडिया
अनिल कपूर और श्रीदेवी की यह फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। सुपरहीरो जॉनर पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इसके अलावा भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सुई धागा: मेड इन इंडिया, इंडियन, व्हाई चीट इंडिया, वाई.एम.आई. ये मेरा इंडिया, ओह डार्लिंग ये है इंडिया जैसी कई फिल्मों के टाइटल इंडिया शब्द पर बने हैं।

4 of 7
फिल्म: चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

चक दे इंडिया
शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख ने वुमेन हॉकी टीम के कोच का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन

5 of 7
इंडियाज मोस्ट वांटेड - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियाज मोस्ट वांटेड
अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा और आसिफ खान की यह फिल्म एक आतंकवादी समूह के संस्थापक पर बेस्ड है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन

6 of 7
भारत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत
अली अब्बास जफर निर्देशित और सलमान खान, कटरीना कैफ स्टारर फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का टाइटल 'भारत' शब्द पर बेस्ड है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत भाग्य विधाता - फोटो : सोशल मीडिया
भारत भाग्य विधाता
अशोक त्यागी निर्देशित फिल्म साल 2002 में आई थी। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, फ्लोरा सैनी, शत्रुघ्न सिन्हा और फरहा नाज लीड रोल में थे। इसके अलावा विश्राम बेडेकर निर्देशित फिल्म भारत के शहीद में राम अवतार, रमेश देव और सीमा देव ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी।


Singham Again Mahurat: 'सिंघम अगेन' का हुआ शुभारंभ, 12 वर्ष बाद रोहित-अजय फिर करेंगे दर्शकों के दिल पर राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें