फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Ultimate Warrior: पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे विद्युत जामवाल और अक्षय कुमार, फैंस बोले- एक साथ दिखेंगे दो खिलाड़ी

Sun, 06 Mar 2022 06:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
 
डिस्कवरी चैनल पर आ रहे शो ‘इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर’ में पहली बार अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल एक साथ दिखाई देंगे। विद्युत ने ट्विटर पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। यह इंडिया का पहला ऐसा शो है, जिसमें सुपरहीरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram @mevidyutjammwal
ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
प्रोमो को शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा कि योद्धा वह है जो अपने शरीर में हर चीज का अनुभव करता है, यह जानते हे कि यह उनका अपना अनुभव है। अक्षय कुमार को शो में शामिल करना बहुत ही मजेदार होगा। अक्षय कुमार 11 मार्च को शो में स्पेशल गेस्ट की तरह हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल - फोटो : Instagram @mevidyutjammwal
फैंस को पसंद आ रहा प्रोमो
विद्युत जामवाल ने जैसे ही ट्विटर पर शो का वीडियो शेयर किया फैंस उसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। दोनों खिलाड़ियों के एक साथ स्क्रीन पर आने से फैंस खुश हैं। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि किसी फिल्म में ना सही पर एक साथ दोनों खिलाड़ियों को देखने का मौका तो मिला। वहीं, कई फैंस ने दोनों को बधाई दी।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram
अक्षय कुमार ने बताई शो करने की वजह
अक्षय कुमार ने बताया कि मैं नौ साल का था जब मैंने मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करना शुरू किया था और आज मेरे पास जो कुछ भी है वो इसी की वजह से है। जब शो के निर्माता मेरे पास आए और इस शो के बारे में बताया तो मैं उसी वक्त इससे प्रभावित हो गया था। यह रियलिटी शोज में अलग से स्टैंड आउट करेगा और मुझे यकीन है कि दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
डोजो मास्टर की भूमिका में रहेंगे विद्युत
विद्युत जामवाल ने कहा कि इस शो में डोजो मास्टर की भूमिका निभाना मेरे लिए समृद्ध की बात है क्योंकि मैंने इस विषय को जिया है। मेरा काम परम योद्धा की खोज करना है। ऐसा व्यक्ति जो किसी भी क्षण अपने मन, शरीर और आत्मा के साथ सब कुछ अनुभव करता है। शो को बनाने के लिए हमने कलारीपयट्टू से क्राव मागा तक शोध किया। इस शो का कॉन्सेप्ट एकदम अलग है, जिसके लिए बहुत रिसर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर 14 मार्च को होगा प्रीमियर
भारत को अपना अगला महायुद्धा देने के लिए, बेस फिल्म्स द्वारा निर्मित श्रृंखा में विद्युत जामवाल डोजो मास्टर की भूमिका में होंगे, जो एक फाइट कैंप की कमान संभालेंगे। उनके साथ शिफू कनिष्क, शॉन कोबर, बी गुयेन एके किलर बी और माइकेल हॉट मेंटर्स की भूमिका में रहेंगे। शो का प्रीमियर 4 मार्च को डिस्कवरी प्लस पर हुआ था और इसका टीवी पर प्रीमियर 14 मार्च को डिस्कवरी चैनल पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें