बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर गेस्ट बनकर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके गानों और फिल्म के सीन को रिक्रिएट किया गया। धर्मेंद्र अपनी एक्शन फिल्मों में पंच मारने के लिए भी जाने जाते हैं, इसलिए एक प्रतिभागी ने उन्हें मुक्का मारने के लिए भी कहा। इस एपिसोड के प्रोमो में धर्मेंद्र को उनके अंदाज में दिखाया गया है। अब जिस शो में धर्मेंद्र हो उसमें मस्ती मजाक न हो ऐसा नहीं हो सकता। इस दौरान रैपर बादशाह ने उनसे ऐसा सवाल कर दिया, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।