फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani: शादी के 32 साल बाद अरुणा ईरानी ने उठाया पति कुकू कोहली के झूठ से पर्दा, बोलीं- नहीं जानती थी वे पहले से शादीशुदा हैं

Sun, 20 Feb 2022 09:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने फिल्मों में अपने कर नकारात्मक किरदारों की वजह से काफी शोहरत हासिल की है। 80- 90 के दशक की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है।
विज्ञापन
1 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने फिल्मों में अपने कर नकारात्मक किरदारों की वजह से काफी शोहरत हासिल की है। 80- 90 के दशक की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया और अपने हर किरदार की वजह से खूब नाम कमाया। अपने जमाने की जानी-मानी अदाकारा अरुणा ईरानी की प्रोफेशनल लाइफ तो हर किसी के सामने किताब की तरह खुली हुई है। लेकिन कई लोगों को उनकी निजी जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में अंदाजा नहीं है।

इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपनी शादी के 32 साल में पहली बार पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली के एक झूठ से पर्दा उठाया है।

 

 
विज्ञापन

2 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने पति कुकू कोहली का एक ऐसा राज बताया जिससे वह खुद शादी से पहले तक अनजान थी। अरुणा ईरानी ने 40 साल की उम्र में फिल्म निर्माता कुकू कोहली से 1990 में शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्मों के सेट पर उनकी और कुकू की काफी लड़ाई होती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह लड़ाई प्यार में तब्दील हो गई।

विज्ञापन

3 of 5
Aruna Irani with husband - फोटो : file photo

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि कुकू और मेरी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसमें हम दोनों साथ में काम कर रहे थे। उस फिल्म में कुकू धर्मेंद्र जी के आने तक सभी को सेट पर इंतजार करवाते थे और इसी वजह से मुझे कुकू पर बेहद गुस्सा आता था। क्योंकि मैं दूसरी फिल्मों में भी काम कर रही थी।

4 of 5
Aruna Irani - फोटो : file photo

अभिनेत्री आगे कहती है कि हमने लव- हेट रिलेशनशिप से अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। मैं उन पर बहुत गुस्सा करती थी और वह मुझे मनाते थे। उस चक्कर में कैसे लफड़ा हो गया, समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब हम मिले तो मुझे उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि उनकी शादी हो चुकी थी और इसलिए मैं उनसे प्यार कर बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aruna irani

इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने यह भी कहा कि इस वजह से मुझे अपने रिश्ते पर बात करना अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि उनकी एक पत्नी थी और बेटियां भी थीं। आज मैं इस बारे में यह बात कर रही हूं, क्योंकि कुकू की पहली पत्नी का कुछ महीनों पहले ही निधन हो गया है। गौरतलब है कि 80- 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें