फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, अमिताभ से अक्षय तक ने कही ये बात

Wed, 17 Jun 2020 12:40 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एलएसी पर चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'गलवां घाटी में हमारे बहादुर जवानों के शहीद होने पर बेहद दुख है। देश उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।' 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद  हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी। उन्होंने हमारे देश को बचाने के लिए अपनी जान भी दे दी। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सलाम, जय हिंद।

4 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा, 'भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।'
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने कर्नल संतोष बाबू की तस्वीर के साथ लिखा, 'आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको और आपके परिवार को सलाम करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री स्वरा भास्कर लिखती हैं कि 'हमारे जवानों को श्रद्धांजलि और सम्मान।'

मशहूर निर्देशक सैची कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें