पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। खबर है कि आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। वायुसेना की इस जांबाज काम की काफी तारीफ हो रही है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ हिंदी सिनेमा का भी विशेष योगदान रहा है। साथ ही फिल्मों के जरिए निर्देशक आतंकवाद की क्रूरता को दिखाते रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्मों में आतंकवादी का रोल करके पाकिस्तान की बुजदिली को दिखाया है। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में आतंकवादी का रोल अदा किया।
विज्ञापन
2 of 6
Jackie Shroff
- फोटो : social media
हिलाल कोहिस्तानी
फिल्म मिशन कश्मीर में एक्टर जैकी श्रॉफ ने आतंकवादी का रोल अदा किया था। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ संजय दत्त और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
3 of 6
Shabbir Ahluwalia
- फोटो : social media
खलील नजीर
शब्बीर अहलूवालिया यूं तो टीवी एक्टर हैं, लेकिन उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म मिशन इस्तांबुल में आतंकी का किरदार निभाकर लाखों दर्शकों के दिलों को जीता। फिल्म मिशन इस्तांबुल साल 2008 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया था।
4 of 6
kay kay menon
- फोटो : social media
बिलाल खान
देश की खुफिया एजेंसी पर बनी फिल्म बेबी साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, डैनी और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में केके मेनन ने आतंकवादी की भूमिका अदा की थी। आतंकी के किरदार में केके मेनन ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Sanjeev Jaiswal
- फोटो : file photo
अजल कसाब संजीव जैसवाल
साल 2013 में आई फिल्म द अटैक ऑफ 26/11 में संजीव जैसवाल आतंकवादी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए अटैक से प्रेरित थी। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था।
हरिस सईद
टीवी एक्टर शहनवाज प्रधान ने उस समय सभी को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने सैफ अली खान की फिल्म फैंटम में हाफिस सईद का किरदार किया था। जी हां, फिल्म में उनका किरदार पाकिस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिस सईद से काफी हद तक मिलता-जुलता था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और यह फिल्म साल 2015 में आई थी।