बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इंद्र कुमार निर्देशित यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में रही थी। वहीं अब तक 'टोटल धमाल' ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की अच्छी-खासी कमाई के बावजूद मशहूर डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इस फिल्म की आलोचना की।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशू धूलिया
- फोटो : amar ujala
'जीरो' एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिलन टॉकीज' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान तिग्मांशु धूलिया ने बॉलीवुड फिल्मों में दर्शकों को पसंद पर बात करते हुए 'टोटल धमाल' की आलोचना की। उन्होंने कहा- 'मैंने देखा है कि ऑडियंस की पसंद में बदलाव हो रहा है। अब कुछ फिल्मों को पसंद करने वाला एक खास वर्ग है। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जिनकी पसंद आज भी खराब है।' तिग्मांशु धूलिया ने कहा- 'टोटल धमाल का ट्रेलर बकवास है। ट्रेलर में जो भी दिखाया गया है वह सिर्फ कल्पना भर हो सकता है।'
वहीं अब 'टोटल धमाल' के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने तिग्मांशु धूलिया की इस बात का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- ''जिनको फिल्म अच्छी लगती है उनको अच्छी लगती है, जिनको बुरी लगती है वह गाली देते हैं, यह जिंदगी का हिस्सा है।'' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इंद्र कुमार ने कहा- ''मुझे नहीं पता कि तिग्मांशु धूलिया ने क्या कहा, लेकिन यह उनकी समझ है। मैं फिल्म को लेकर उनके विचार को नहीं बदल सकता हूं। मैं उनकी राय और जजमेंट का सम्मान करता हूं। उनको समझ में नहीं आया तो हो सकता है उनकी कहीं न कहीं संवेदनाएं आहत हुई होंगी।''
4 of 5
total dhamaal
- फोटो : file photo
मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आलम ये है कि फिल्म ने 19 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन करीब 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है।
वहीं बता करें तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'मिलन टॉकीज' की तो इसमें अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ और आशुतोष राणा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि धूलिया ने इस फिल्म को पान सिंह तोमर के रिलीज के समय से लिखना शुरू कर दिया था। यह फिल्म मुख्य रूप से युवाओं पर केंद्रित है, जो जुगाड़ से मूवी तैयार करते हैं और कमाई के लिए नकल करवाने को अपना धंधा बनाते हैं। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।