आजादी की बात करें तो फिल्मों में महिलाओं को एक तरह की आजादी मिली। एक लंबे अर्से तक हीरोइनों को फिल्मों में सिर्फ एक शो पीस की तरह ही दिखाया जाता था। या फिर हीरो की प्रेमिका वरना आइटम नंबरों में ही जगह मिलती थी। इसके अलावा एक आद ही फिल्म होगी जिसमें पूरी तरह से कहानी हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती दिखी हो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
dzsf
- फोटो : getty images
लेकिन समय बदला तो सोच बदली और डायरेक्टर महिला प्रधान फिल्मों के साथ आने लगे, उनकी समस्याएं दिखाने लगे। तो ऐसे मौकों पर हीरोइनों ने भी निराश नहीं किया और प्रियंका चोपड़ा हो, कंगना हो या फिर रानी या ऐश्वर्या सबने अपने किरदारों में जान फूंक दी। आज बात करते हैं हालिया कुछ ऐसे ही महिला प्रधान किरदारों की जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों के लिए दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचा।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : getty images
बहुत दूर ना जाएं तो हाल ही में फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भनोट का किरदार निभाया जिसने अपनी जान पर खेलकर हाइजेक हुए प्लेन से 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली है और आने वाली फिल्मों में उनसे बहुत सी उम्मीदे हैं।
4 of 10
- फोटो : getty images
वहीं फिल्म सरबजीत में भले ही कहानी रणदीप हुड्डा के किरदार के आसपास थी लेकिन ऐश्वर्या ने उनकी बहन का किरदार निभाकर कहानी के साथ पूरा न्याय किया। सरबजीत की बहन को जिस तरह से मीडिया में भाई के लिए लड़ते हुए देखा उसे बखूबी से स्टडी करके ऐश्वर्या ने पर्दे पर उतारा।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : getty images
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मैरीकाम में मशहूर बॉक्सर एम सी मैरीकाम के संघर्ष के साथ-साथ देश में बॉक्सिंग के साथ जुड़े खिलाड़ियों की परेशानियों को बखूबी दिखाया। ऐक्टिंग के लिए प्रियंका ने कई अवार्डस भी जीते।
विज्ञापन
6 of 10
dsg
- फोटो : getty images
फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी ने एक बहादुर पुलिस अफसर का किरदार निभाया जो बड़े-बड़े माफियाओं से अकेले ही भिड़ जाती है। फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी और रानी ने साबित कर दिया कि उन्हें जरुरत नहीं है किसी हीरों की, वो अपने दम पर फिल्मों को खींच ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : getty images
वहीं फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में भी रानी मे एक दमदार पर्फामेंस दी।
8 of 10
- फोटो : getty images
हाल ही में आई गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर के किरदार में नजर आई। फिल्म भले ही कुछ खास ना कर पाई हो लेकिन प्रियंका की ऐक्टिंग अच्छी छाप छोड़ गई।
9 of 10
- फोटो : getty images
फिल्म इंगलिश विंगलिश से लंबे अर्से बाद श्रीदेवी ने कमबैक किया। एक ऐसी साधारण महिला का किरदार निभाया जो सिर्फ इसलिए अंग्रेजी सीखना चाहती है ताकि अपने पति और बेटी के ताने ना सुनने पड़े। एक औरत की झिझक और उसके हौसले को बखूबी समझते हुए श्रीदेवी ने दमदार अदाकारी का परिचय दिया।
थोड़ी पुरानी फिल्मों की बात करें तो फिल्म लज्जा पूरी तरह से महिला प्रधान फिल्म थी। मनीषा कोईराला के साथ रेखा, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर और महिमा चौधरी ने तगड़ी भूमिका निभाई और फिल्म को यादगार बना दिया।