फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित ये फिल्में, दिल में भर देंगी देशभक्ति का जुनून

Mon, 14 Aug 2023 10:16 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

15 अगस्त, 2023 को भारत को मिली स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कई तरह के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में देशभक्ति फिल्मों की बात न हो ऐसा थोड़े ही सकता है। आज हम आपको  उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिल में देशभक्ति की भावना छलक उठेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
द गाजी अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

द गाजी अटैक
साल 2017 में आई फिल्म 'द गाजी अटैक' भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर आधारित है, जिसके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता  है। साउथ स्टार राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन स्टारर यह फिल्म भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की कहानी कहती है। दरअसल, नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

3 of 7
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा भी दमदार किरदार में हैं। फिल्म के दमदार डायलॉग्स आपके अंदर देशभक्ति का जुनून भर देंगे।

4 of 7
हिंदुस्तान की कसम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तान की कसम
चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' भी 1971 के युद्ध पर बनी है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार, अमजद खान, अमरीश पुरी और परिक्षित साहनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म आपको 1971 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना के जाबाज जवानों और देश के लिए दी गई उनकी कुर्बानी याद दिलाएगी।

विज्ञापन

5 of 7
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
सन् 1997 में रिलीज फिल्म 'बॉर्डर' भी भारत पाक के बीच हुए युद्ध की कहानी कहता है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा के साथ ही तबू, राखी और पूजा भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। बता दें कि 'बॉर्डर' डायरेक्टर जेपी दत्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उनकी यह फिल्म दो साल में बनकर तैयार हुई थी।

विज्ञापन

6 of 7
फिल्म बॉर्डर - फोटो : Twitter

 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो उनकी इस फिल्म ने उस दौर में वर्ल्डवाइड 65.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा फिल्म को 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिले थे। वहीं, बॉर्डर ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईबी 71 - फोटो : सोशल मीडिया

आईबी 71
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' भी सन् 1971 में हुए भारत-पकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान की धरती पर चलाए गए एक सनसनीखेज खुफिया मिशन की कहानी है। इस फिल्म को देखने के बाद आपके भीतर देशभक्ति की भावना और ज्यादा जागृत हो जाएगी। फिल्म के डायलॉग्स काफी जबर्दस्त हैं। वहीं, इस फिल्म में विद्युत भी दमदार किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें- Ricky Kej: रिकी केज ने राष्ट्रगान का नया संस्करण किया रिलीज, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें