फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति की इन काल्पनिक कहानियों ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी थी 'क्रांति', आज तक कोई ना तोड़ पाया रिकॉर्ड

Sun, 12 Aug 2018 05:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रंग दे बसंती
बॉलीवुड समय-समय पर आजादी के रंगों को बखूबी दिखाता रहा है । कुछ फिल्में रियल स्टोरी पर बनीं तो कुछ स्क्रिप्टेड थीं । कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप । भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी कहानी भले ही बनावटी हों लेकिन जब दर्शकों ने इसे थिएटर में जाकर देखा तो उनके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठी । इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर भी क्रांति ला दी थी । 
विज्ञापन

2 of 7
क्रांति
क्रांति-
1981 में रिलीज हुई मनोज कुमार, हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की इस सुपरहिट फिल्म का कोई तोड़ नहीं है । फिल्म के गाने देशभक्ति से ओत-प्रोत थे । यह फिल्म उस वक्त जबरदस्त हिट साबित हुई थी । फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी । वहीं फिल्म को मनोज कुमार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Lagaan - फोटो : Lagaan
लगान- 
साल 2001 में आई आमिर खान की इस फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखाई गई थी जो क्रिकेट पर आधारित थी । यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म थी । 'लगान' को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था । इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई करीब 180 करोड़ रुपए रही थी । 

4 of 7
Sarfarosh
सरफरोश- 
आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी । फिल्म में आमिर खान ने ACP Ajay Singh Rathod का किरदार निभाया था । यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म के कुछ डायलॉग्स को सुन दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी ।
विज्ञापन

5 of 7
रंग दे बसंती
रंग दे बसंती-
देश के युवा भले ही आज के हाईटेक जमाने में खुद का अस्तित्व खोते जा रहे हों, लेकिन जब उन्हें ऐसा बेहतरीन सिनेमा देखने को मिलता है तो उनमें भी देशभक्ति की भावना जाग जाती है । राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में आमिर खान ने लीड रोल निभाया था । यह फिल्म दिल्ली के कुछ युवाओं पर आधारित थी । फिल्म साल 2006 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपए कमाए थे
विज्ञापन

6 of 7
a wednesday
अ वेडनेसडे-
नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने जबरदस्त एक्टिंग की थी । नसीर फिल्म में एक रिटायर ऑफिसर की भूमिका में थे । फिल्म में उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से कई आतंकवादियों को मार गिराया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा पैसे ना बटोर पाई हो लेकिन लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हीरो
The Hero: Love Story of a Spy- अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी । फिल्म में प्रीति जिंट पाकिस्तान जाकर भारत के लिए जासूसी करती नजर आती हैं । फिल्म जबरदस्त हिट थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 200 करोड़ रुपए कमाए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें