फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: देश के लिए मर-मिटे थे ये 6 फ्रीडम फाइटर्स, एक-एक ने ऐसे दी थी कुर्बानी

Sun, 12 Aug 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
The legend of Bhagat Singh
देश को आजाद कराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। कुछ ने हंसते हंसते मौत को स्वीकार कर लिया तो किसी ने परिवार को दांव पर लगाकर देश की रक्षा की। भारत को आजादी काफी मुश्किलों से मिली है और इसी बात को भारतीय फिल्मों में दिखाने की कोशिश की गई है। भारत 15 अगस्त को 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि हिंदी सिनेमाजगत में किन -किन स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
The legend of Bhagat Singh
भगत सिंह
सरदार भगत सिंह पर साल 2002 में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों के नाम और किरदार निभाने वाले एक्टर्स भले ही अलग थे लेकिन तीनों ही फिल्मों में सरदार भगत सिंह की आजादी की जंग जीतने की लड़ाई को दिखाया गया है। इन फिल्मों के नाम 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'शहीद' और 'शहीद-ए-आजम' है। यह तीनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं लेकिन अजय देवगन की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को लोगों ने ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 7
Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
साल 2005 में स्वंतत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर फिल्म बनी थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे नेताजी ने 'आजाद हिंद फौज' का गठन किया था। साथ ही स्वतंत्रता पाने के लिए संघर्ष किया। इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था जिसमें सचिन खेडेकर ने नेताजी का किरदार निभाया था। 
 

4 of 7
Mangal Pandey
मंगल पांडे
आमिर खान की 'मंगल पांडे: द राइजिंग स्टार' फिल्म स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे पर आधारित थी। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
Gandhi
महात्मा गांधी 
1982 में 'गांधी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनदास करमचंद गांधी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए क्या क्या किया। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबरोने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
sardar
सरदार वल्लभ भाई पटेल
 'सरदार' फिल्म सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित थी। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। सरदार फिल्म में परेश रावल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे सरदार स्वतंत्रता के आंदोलन से जुड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Veer Savarkar
वीर सावरकर 
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर सावरकर' भी स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में स्वतंत्रता पाने की जंग में वीर सावरकर के योगदान को दिखाया गया है। इस फिल्म को सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान ने प्रोड्यूस किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें