इस साल को अगर भारतीय सिनेमा के बेहतरीन सालों में गिना जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। देश की आजादी के 70 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री को वो मौका मिला जिससे वो पूरी दुनिया में छा गई। ऐसा नहीं है कि इससे पहले हमारी फिल्में ने दुनिया को अपनी काबिलियत से रूबरू नहीं करवाया है। भारतीय फिल्में शुरू से ही विदेशों में पसंद की जाती हैं लेकिन इस साल पूरी दुनिया को भारत ने दो शानदार फिल्मों की सौगत दी। 'बाहुबली 2' और 'दंगल' ने न ही सिर्फ इंडस्ट्री को इंटरनेशनल लेवल पर ले गया बल्कि कमाई के मामले में भी अच्छी-अच्छी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दी।
विज्ञापन
2 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
इसी साल आई 'बाहुबली 2' भारत के रीजनल सिनेमा से निकलकर भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। 'बाहुबली 2' के रिलीज वाले दिन से लेकर 50 दिन तक फिल्म के शो हाउसफुल गए। फिल्म को न केवल भारतीय दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि विदेशों में भी इसकी खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
3 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
आमिर खान की 'दंगल' वैसे तो पिछले साल रिलीज हुई थी लेकिन कमाई के नए कीर्तिमान इसने इसी साल खड़े किए। आमिर खान ने फिल्म को 5 मई को चीन में रिलीज किया। रिलीज के बाद से 'दंगल' ने चीन में जो कमाई शुरू की है वो फिर 2000 करोड़ पार करने के बाद ही थमी है।
4 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
चीन में 'दंगल' के जबरदस्त हिट होने का कारण फिल्म का विषय था। एक चीनी न्यूजपेपर 'द हॉकिश ग्लोबल टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वहां महिलाओं को ज्यादा छूट नहीं दी जाती है। लड़कियों पर पिता की मर्जी चलती है। 'दंगल' में भी पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है जो महिलाओं के दिल को छू रही है।
विज्ञापन
5 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
वहीं 'बाहुबली 2' में एसएस राजामौली ने दर्शकों को ऐसे सिनेमा से रूबरू करवाया जो उन्होंने इससे पहले नहीं देखा था। सिर्फ इस फिल्म के लिए दुनिया भर के बेहतरीन 33 वीएफएक्स स्टूडियोज ने 33 दिनों तक मेहनत की थी। साल 2015 में 'बाहुबली - द बिगनिंग' आई थी। इसके बाद दो साल के लंबे इंतजार के बाद जब राजामौली ने प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, राम्या और नासिर को 'बाहुबली - द कंक्लूजन' में बड़े पर्दे पर उतारा तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
6 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
सिने प्रेमियों ने दोनों ही फिल्मों को अपने सिर-आंखों पर बिठाया। भारत में 'अवतार' ऐसी फिल्म रही है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। जेम्स कैमरून की 'अवतार' ने केवल भारत में ही 145 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में हमारी दोनों ही फिल्मों को बाहर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'बाहुबली 2' ने जहां विदेशों में लगभग 310 करोड़ कमाए वहीं 'दंगल' ने तो चीन से ही केवल 1200 से ऊपर की कमाई की। दोनों फिल्मों का जोड़ बैठा लीजिए, ये दोनों फिल्में 3500 करोड़ से ऊपर अकले ही घर ले आईं।
विज्ञापन
7 of 8
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
इस कलेक्शन में बढ़ोतरी होनी अभी बाकी है। 'बाहुबली 2' के मेकर्स चीन में फिल्म की बड़ी रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर चीन से 'बाहुबली 2' को भी 'दंगल' जैसा प्यार मिलता है, तो भारतीय फिल्मों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा देश एक हॉट मार्केट बन जाएगा। और सिर्फ चीन ही क्यों, 'बाहुबली 2' के फैंस यूरोप और अमेरिका में भी मौजूद हैं।
यूरोप और अमेरिका भारतीय फिल्मों का बड़ा बाजार रहा है और इन फिल्मों ने उसे और लोगों तक पहुंचाया है। अब दुनिया जानती है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री क्या दमखम रखती है। कि यहां केवल बॉलीवुड ही नहीं है जो करोड़ों बटोर सकता है, हमारी रिजनल फिल्में भी दुनिया की हाई-फाई वीएफएक्स वाली फिल्मों को टक्कर दे सकती हैं। भारत के हर क्षेत्र से ऐसी फिल्में आती हैं जो हॉलीवुड के एक्टर्स और तकनीक को धूल चटा सकती हैं।