फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: तापसी पन्नू,अनुराग कश्यप पर टैक्स चोरी के आरोप, कंगना रणौत बोलीं-मैं तो तभी समझ गई थी जब इन लोगों...

Fri, 05 Mar 2021 10:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अनुराग और तापसी - फोटो : Twitter

आयकर विभाग की छापामारी के दौरान अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू फंसते नजर आ रहे हैं। दोनों पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। आयकर के अफसरों ने बीते रोज अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। इसके अलावा दोनों के कुछ लॉकर्स पर पाबंदी भी लगा दी है। वहीं मधु मंटेना की कंपनी क्वान मैनेजमेंट और तापसी को मैनेज करनी वाली कंपनी KRI के दफ्तर भी इनकम टैक्स की रडार पर हैं। इस बीच कंगना रणौत ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/kanganaranaut, taapsee
कंगना ने ट्वीट कर दोनों पर निशाना साधा है। एक ट्वीट में कंगना ने लिखा- आईटी डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि इनके फोन से डेटा डिलीट किया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का केस और स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी भी चौंकाने वाली हो सकती है। मुझे इनपर तभी शक हो गया था जब इन लोगों ने प्रवासी मजदूरों को भारत विरोधी विज्ञापनों के जरिए उकसाने की कोशिश की।

विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अपने अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा- डिलीट किया गया डेटा को दोबारा हासिल किया जा सकता है लेकिन ये छोटे प्लेयर हैं आप सोच सकते हैं फिल्म इंडस्ट्री में इस आतंकवाद की जड़ें कितनी गहरी होंगी। जैसे ये लोग भारत के पैसे का नुकसान कर रहे हैं। सरकार को सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण सेट करना चाहिए। ये लोग इस देश के टुकड़े आतंकवाद को नहीं बेच सकते हैं। जय हिंद।

 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि 'क्वान एजेंसी और फैंटम प्रोडक्शन हाउस में मीटू और दुष्कर्म के कई आरोपी थे लेकिन बुलीडवुड ने उन्हें हमेशा बचाया। अनुराग कश्यप जैसे लोग ना केवल दुष्कर्म के आरोपी हैं बल्कि उन्होंने सुशांत की मौत को सही ठहराने की भी कोशिश की। ये सोचते थे यही सच्चा न्याय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter
बता दें, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने तीन मार्च को मुंबई में दो प्रोड्क्शन कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैनेजनमेंट कंपनियों के परिसरों में छापामारी की थी। प्रोडक्शन हाउस के शेयर लेन-देन में विभाग को हेरफेर से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी का पता चला है। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट बरामद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें