Shahrukh Khan in Davos
सितारे सिर्फ लोगों का प्यार चाहते हैं, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। उन्हें कई बार स्टारडम की कीमत चुकानी पड़ती है। कई सितारे धीरे-धीरे संतुलन बनाना सीख लेते हैं, लेकिन कुछ सितारों में कोई ऐसी बात होती है, जिसके कारण वे नकारात्मक खबरों में आ ही जाते हैं। कभी बॉलीवुड के नंबर वन और खुद को बादशाह खान कहने वाले शाहरुख में भी कोई बात है, जो न चाहते हुए भी उन्हें विवादों का हिस्सा बना देती है। सबसे ताजा मामला शाहरुख को आयकर द्वारा भेजे गए, उस नोटिस का है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने मुंबई में 1900 वर्गमीटर की खेती योग्य भूमि का गलत इस्तेमाल करते हुए बंगला ‘देजा वू फार्म’ बनाया। बंगले को इनकम टैक्स अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत 'अटैच' कर लिया है। फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या शाहरुख पुनः अपने स्टारडम की कीमत चुका रहे हैं?