फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बेनेगल को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, फिल्मों में योगदान के लिए सम्मान

Sat, 03 Feb 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shyam benegal
दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल को प्रतिष्ठित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ-2018) में इसकी घोषणा की गई है। कार्यक्रम के समापन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव शनिवार को बेनेगल को पुरस्कार के रूप में एक ट्रॉफी, एक प्रशस्ति पत्र, शॉल और 10 लाख नकद देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
shyam benegal
73 वर्षीय बेनेगल एक सम्मानित और दिग्गज फिल्मकार हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने 28 फीचर फिल्मों का निर्माण किया। जिसमें अंकुर, निशांत, मंडी, भूमिका, मंथन और जुनून जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 41 डॉक्युमेंट्री बनाई, जिसमें सांस्कृतिक, नृविज्ञान, टिकाऊ विकास, जीवन शैली, कला और संस्कृति समेत तमाम विषय शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
shyam benegal
बेनेगल का नाम एक स्वतंत्र समिति द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया। समिति में किरण शांताराम, राहुल रावैल, प्रसून जोशी, भारती प्रधान और विनोद अनुपम शामिल थे। समिति ने भारत के वृत्तचित्र आंदोलन के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना।
विज्ञापन

4 of 4
shyam benegal
​फिल्मों की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए MIFF का वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाता है। इस पुरस्कार को महान फिल्म निर्माता शांताराम राजाराम वानकुदरे की स्मृति में स्थापित किया गया था, जिन्हें वी. शांताराम के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें