फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख या रणबीर नहीं, बल्कि 10 साल पुराने साथी के साथ फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली

Wed, 29 Nov 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली लगभग 10 साल बाद एक बार फिर अपने पूराने साथी के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में है। 2007 में इम्तियाज ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' की थी। उसके बाद दोनों ने कोई भी फिल्म साथ नहीं की और अपने-अपने रास्ते पर चल पड़े। 
विज्ञापन

2 of 4
जहां इम्तियाज अली ने शाहरुख खान, सैफ अली खान और रणबीर कपूर के साथ काम किया। वहीं बीते 10 सालों में शाहिद ने विशाल भारद्वाज, अभिषेक चौबे और प्रभुदेवा के साथ काम किया, लेकिन अब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। 
पढ़ें: एक स्टार किड, जिसे बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही मिला बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड
विज्ञापन

3 of 4
इम्तियाज की आखिरी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान थे और उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थी। फिल्म के बार में इम्तियाज ने कहा, 'फिल्म बनाते वक्त हम अपना बेहतर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक बात जो मैंने सीखी वह यह कि हमें फिल्म को मसालेदार बनाने के लिए उससे ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
वहीं शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। फिल्म 'पद्मावती' पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विरोध के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई है।
पढ़ें: संजय लीला भंसाली की मां पर बनेगी फिल्म, राजपूत नेता ने बताया नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें