फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को लेकर इमरान खान की सास का छलका दर्द, एक महीने से पति से अलग रह रहीं अवंतिका

Sat, 08 Jun 2019 09:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran khan, avantika malik, vandana malik - फोटो : social media
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों पत्नी अवंतिका के साथ अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इमरान खान और अवंतिका ने लंबे अफेयर के बाद साल 2011 में शादी की थी। करीब एक महीने पहले अवंतिका घर छोड़कर चली गईं। फिलहाल वो इमरान खान से अलग रह रही हैं। अब इस पर अवंतिका की मां वंदना मलिक ने दोनों के रिश्ते पर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, वंदना मलिक ने कहा कि 'दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ है ना ही कोई बदलाव हुआ है। अब यह तो समय ही तय करेगा कि आगे क्या होगा।' इससे पहले वंदना मलिक ने कहा था कि 'हमने इमरान और अवंतिका के बारे में खबरें पढ़ी हैं लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों के बीच मतभेद हैं लेकिन जल्द ही उन्हें सुलझा लिया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
इमरान और अवंतिका के तलाक की खबरों पर वंदना मलिक ने कहा था कि 'नहीं, ऐसा नहीं होने जा रहा।' बता दें कि अवंतिका मलिक ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है।  

4 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
अवंतिका ने 24 अप्रैल को पाली हिल स्थित इमरान खान का घर छोड़ दिया था। वो अपनी मां के साथ रह रही हैं। वहीं 25 अप्रैल को अवंतिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा जिसे पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के रिश्ते में किस कदर मतभेद है। अवंतिका ने लिखा कि 'एक सुबह आप उठते हैं और सबकुछ अलग होता है। यही वह दिन है जब उसकी जिंदगी बदल गई है। यह केवल किसी आदमी के लिए नहीं और ना किसी काम के लिए है बल्कि अपनी खुशी के लिए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter
इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमारा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें