फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शपथ ग्रहण पर इमरान खान का न्योता, आमिर ने कहा था- 'जीते तो सेलिब्रेट करने जरूर आऊंगा'

Thu, 02 Aug 2018 12:48 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और इमरान खान
हाल ही में पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने जोरदार जीत हासिल की है। जिसके बाद अब इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। अपने शपथ ग्रहण के मौके पर उन्होंने कई हस्तियों को न्योता भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
Imran Khan
शपथ ग्रहण समारोह के लिए इमरान खान ने भारत से भी कई हस्तियों को बुलाया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। ये सभी क्रिकेटर इमरान खान के साथ कभी ना कभी खेला करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
imran khan
शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान की ओर से उन्हीं लोगों को न्योता भेजा गया है जिनके साथ उनके करीबी रिश्ते हैं। आमिर खान को बुलाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

4 of 5
aamir khan
वीडियो में इमरान खान और आमिर खान आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब इमरान खान आमिर से कहते हैं कि 'पाकिस्तान में चुनाव से पहले आप आना मत भूलिएगा।' जिस पर आमिर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं कि 'जब आप चुनाव में जीतेंगे तो जीत की खुशियां मनाने मैं कई भारतीयों के साथ जरूर आऊंगा।' अब देखना होगा कि आमिर खान अपना पुराना वादा निभाते हैं या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 नवंबर 2018 को बड़े परदे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें