फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की वजह से छिन गया था ब्लॉकबस्टर फिल्म का रोल, ये काम कर किशोर कुमार ने की थी करियर की शुरुआत

Thu, 02 Aug 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Kishore Kumar
जबरदस्त गायिकी और कॉमिक टाइमिंग के धनी किशोर कुमार का 4 अगस्त को जन्मदिन है। किशोर कुमार बॉलीवुड के ऐसे गायक थे जो कि हर गाने को अलग ही अंदाज में गाते थे और उनका यही अंदाज लोगों का दिल जीत लेता था। किशोर कुमार की हिंदी सिनेमाजगत में क्या जगह थी इसका अनुमान आप उनके गाए हुए आखिरी गाने की नीलामी की कीमत से लगा सकते हैं।  साल 2012 में किशोर कुमार का गाया हुआ आखिरी गाना 15.6 लाख में बिका था। गाने की नीलामी दिल्ली में आयोजित ओशियन सिनेफन द्वारा की गई थी। तो चलिए किशोर कुमार के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खांडवा में हुआ था वह बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते थे। किशोर कुमार का असली नाम अभस कुमार गांगुली था जिसे हिंदी सिनेमा में आने के बाद बदलकर उन्होंने किशोर कुमार कर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार की पहली नौकरी बॉलीवुड में बतौर कोरस सिंगर थी। इस फिल्म का नाम 'बॉम्बे टॉकीज' था। इस फिल्म में किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने भी काम किया था। 

4 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार की बतौर एक्टर पहली फिल्म 'शिकारी' थी जो कि साल 1946 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किशोर कुमार के भाई मुख्य किरदार में थे।
विज्ञापन

5 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमागजत में कई सारे फेमस गाने गाए हैं। गायिकी के अलावा किशोर कुमार ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। किशोर कुमार का पहला गाना 'मरने की दुआएं क्यों मांगू' था जो कि उन्होंने फिल्म 'जिद्दी' के लिए गाया था।
 
विज्ञापन

6 of 11
Kishore Kumar
इस गाने के बाद किशोर कुमार को कई सारे ऑफर्स मिले। कहा जाता है कि उस वक्त वह अपने फिल्मी करियर को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर नहीं थे। 
 
विज्ञापन

7 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार ने अपने करियर में 8 फिल्म फेयर अवॉर्ड बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए जीते थे। इसके साथ ही किशोर कुमार को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। 

8 of 11
Kishore Kumar
कहा जाता है कि 'आनंद' फिल्म सबसे पहले किशोर कुमार और महमूद अली को ऑफर की गई थी।  जब 'आनंद' फिल्म के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी किशोर कुमार के घर गए थे तो उनके गेटकीपर ने उन्हें भगा दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया था।

9 of 11
kishore kumar
किशोर कुमार ने गायिकी की कोई भी प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली थी। किशोर काफी चुलबुले थे। कहा जाता है कि उनके इसी बर्ताव की वजह से एक बार फिल्ममेकर उन्हें कोर्ट तक ले गए थे। उनका कहना था कि किशोर कुमार डायरेक्टर के सभी ऑडर्स को मानें।

10 of 11
Kishore Kumar
किशोर कुमार ने चार शादियां की की थी। पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा है जिससे उनका एक बेटा है अमित कुमार। दूसरी पत्नी का एक्ट्रेस मधुबाला है, तीसरी का नाम योगिता बाली और चौथी शादी लीना चंद्रावरकर से की थी। 
विज्ञापन

11 of 11
Kishore Kumar
दिलचस्प बात यह है कि किशोर कुमार के बंगले के बाहर लिखा हुआ था 'किशोर से बचकर रहना'। कहा जाता है 'पांच रुपइया बाहर आना गाना' इंदौर की कैंटीन की घटना से प्रेरित था जिस वक्त वह इंदौर में पढ़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें